एक्सप्लोरर

Google Drive Tips: हमेशा सेफ रहेगा आपका डेटा, इस तरह फोटो और फाइल को गूगल ड्राइव में करें ट्रांसफर

Google Drive Tips:  स्मार्टफोन में डेटा को गूगल ड्राइव पर बैकअप करने का ऑप्शन मिलता है. इससे आपका डेटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहता है. आइए जानते हैं फोन में मौजूद फाइल को गूगल ड्राइव में कैेसे भेजें.

Google Drive Tips :  स्मार्टफोन जहां एक तरफ हमें कई तरह की सुविधाएं देता है वहीं दूसरी तरफ कई बार ये हमारी टेंशन भी बढ़ा देता है. इसे लेकर सबसे बड़ी टेंशन तब होती है जब फोन अचानक खराब हो जाए और उसमें मौजूद आपके डेटा की रिकवरी की कोई उम्मीद न रहे. ऐसी स्थिति में कई बार हमारी महत्वपूर्ण फोटो, जरूरी फाइल और अन्य डेटा से हमें हाथ धोना पड़ता है. पर जरा सी सावधानी बरतें तो आप इस समस्या से बच सकते हैं. दरअसल स्मार्टफोन में अपने डेटा को गूगल ड्राइव पर बैकअप करने का ऑप्शन मिलता है. इससे आपका डेटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहता है. आइए जानते हैं आखिर कैसे आप भी फोन में मौजूद फाइल, फोटो व अन्य डेटा को गूगल ड्राइव में ट्रांसफर कर सकते हैं.

ये है फाइल ट्रांसफर करने का तरीका

फोन से फाइल को गूगल ड्राइव में स्टोर करने में कुछ मिनट का समय लगता है. ये प्रक्रिया भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं क्या है तरीका.

  • सबसे पहले फोन में चेक करें कि गूगल ड्राइव ऐप है या नहीं. वैसे तो ये ऐप अधिकतर फोन में पहले से इंस्टॉल रहता है. फिर भी अगर आपके फोन में ये नहीं है तो प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद ऐप को ओपन करें. अगर आपने फोन में पहले से जीमेल लॉगिन कर रखा है तो ऐप अपने आप लॉगिन हो जाएगा. अगर लॉगिन का विकल्प दिखे तो अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें.
  • इसके बाद जब ऐप खुल जाए तो ध्यान से देखें. आपको नीचे से राइट साइड में प्लस का एक सिंबल दिखेगा.
  • प्लस के इस सिंबल पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपको फोल्डर, अपलोड, स्कैन व कुछ अन्य ऑप्शन दिखेंगे. आपको अपलोड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने फोन की स्टोरेज और वहां मौजूद फाइलें (पिक्चर, वीडियो, ऑडियो और अन्य डॉक्युमेंट्स) दिखने लगेंगी. अब आप जिस फाइल को गूगल ड्राइव में मूव करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर दें.
  • एक क्लिक करते ही आपकी फाइल गूगल ड्राइव में चली जाएगी.
  • हालांकि अपलोड होने का टाइम फाइल साइज पर निर्भर करता है. अगर फाइल साइज ज्यादा है तो अपलोड होने में टाइम भी अधिक लगेगा.

ये भी पढ़ें

iPhone Tips: इन 5 आसान तरीकों से जानिए आपका iPhone असली है या नकली

Hide WhatsApp Chats: व्हाट्सऐप चैट को कैसे छिपाएं? जानिए ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
'कर लो ना थोड़ा...', राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड
'कर लो ना थोड़ा...', राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो

वीडियोज

शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?
TMC की अंदरूनी लड़ाई का केंद्र सेक्या कनेक्शन?
Tum Dena Sath Mera: Aprajita सादा, Aradhya में घमंड: पगफेरे की रस्म में मायके में महाड्रामा!
Bollywood News: सलमान खान आशीष शेलार के घर पहुंचे बप्पा के दर्शन को, पैपराजी-फैंस के आगे जोड़े हाथ (18.09.2026)
फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
'कर लो ना थोड़ा...', राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड
'कर लो ना थोड़ा...', राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस
कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस
Embed widget