एक्सप्लोरर

iPhone Tips: इन 5 आसान तरीकों से जानिए आपका iPhone असली है या नकली

iPhone Tips: जालसाज बाजार में नकली iPhone धड़ल्ले से बेच रहे हैं. लोग कम कीमत देखते हुए इनके झांसे में आ जाते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रिक जिनसे आप असली और नकली iPhone का पता कर सकते हैं.

iPhone Tips: स्मार्टफोन मार्केट में Apple के iPhone का अलग ही रुतबा है. लोग इस फोन को स्टेटस सिंबल की तरह भी लेते हैं. यूनीक फीचर्स की वजह से इसकी कीमत भी अधिक रहती है. वहीं इस ब्रैंड की लोकप्रियता को भुनाते हुए कुछ ठग भी एक्टिव हो जाते हैं और इसका डुप्लिकेट बनाकर बाजार में अच्छे डिस्काउंट पर बेचने लगते हैं. लोग कम कीमत देखते हुए बिना क्वॉलिटी चेक किए ऐसे फोन को iPhone समझकर खरीद भी लेते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक जिनके जरिए आप पता कर सकते हैं कि जो फोन आप ले रहे हैं वो असली iPhone है या नकली.

1. IMEI नंबर से चेक करें

जब भी आप iPhone खरीदें तो सबसे पहले उसके IMEI नंबर को जरूर चेक करें. पहले फोन के बॉक्स पर दिए गए IMEI नंबर को देखें. अब आप Apple की वेबसाइट https://checkcoverage.apple.com/in/en पर जाएं. यहां IMEI नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके फोन बॉक्स पर दिए IMEI नंबर को डाल दें. वहां अगर आपको कोई डिटेल न मिले तो समझ लीजिए कि आपके हाथ में जो फोन है वो नकली है.

2. फोन के इंटरफेस को ध्यान से देखें

जब आप फोन में साइन इन करने जाते हैं तो इस प्रोसेस को ध्यान से देखें. अगर इस दौरान आपसे गूगल या किसी अन्य अकाउंट की जानकारी मांगी जाए तो समझ लीजिए कि वह फोन असली iPhone नहीं है. इसके अलावा अगर आपके उस फोन में एंड्रॉयड वर्जन या एंड्रॉयड जैसा कुछ दिखे तो ये भी फोन के नकली होने को साबित करता है.

3. पेंटालेब स्क्रू को ध्यान से देखें

आपने जो फोन खरीदा है, उसके पेंटालेब स्क्रू को काफी ध्यान से देखें. दरअसल Apple पेंटालेब स्क्रू का इस्तेमाल लाइटिंग पोर्ट के पास करता है. इसके अलावा ओरिजन iPhone में स्क्रू के हेड पर 5 ग्रूव्स होने चाहिएं. अगर ग्रूव्स की संख्या इससे कम है तो वह नकली आईफोन है.

4. फोन का वर्जन देखकर

आपके पास असली नकली का पता करने के लिए एक और अच्छा विकल्प है. आप उस फोन की सेटिंग में जाएं. यहां अबाउट फोन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको देखना होगा कि आपके हाथ में जो फोन है उसका क्या वर्जन यहां दिखा रहा है. अगर इसमें कोई अंतर दिखे तो समझ लीजिए कि फोन नकली है.

5. डिस्प्ले बेजल को चेक करें

आप डिस्प्ले बेजल देखकर भी पता कर सकते हैं कि iPhone असली है नकली. हालांकि इसके लिए फोन का मॉडल iPhone X उससे लेटेस्ट मॉडल वाला होना चाहिए. यहां आप बेजल को ध्यान से देखें. अगर बॉटम में यूनिफॉर्म बेजल नहीं है तो आपका आईफोन नकली है. नकली iPhone का बेजल मोटा होता है.

ये भी पढ़ें

Best Battery 5G Phone: फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बैटरी वाले इन पांच 5G स्मार्टफोन में दूसरे फीचर्स भी हैं कमाल के

Hide WhatsApp Chats: व्हाट्सऐप चैट को कैसे छिपाएं? जानिए ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget