एक्सप्लोरर

जल्द मार्केट में एंट्री मारेगा Samsung का बजट फोल्डेबल फोन, ऑनलाइन लीक हो गईं डिटेल्स

Samsung Foldable Smartphone: सैमसंग जल्द ही अपने बजट फ्लिप स्मार्टफोन को बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे Galaxy Z Flip 7 FE नाम दिया जा सकता है.

Samsung Foldable Smartphone: सैमसंग जल्द ही अपने बजट फ्लिप स्मार्टफोन को बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे Galaxy Z Flip 7 FE नाम दिया जा सकता है. यह नया फोल्डेबल डिवाइस इस साल की दूसरी छमाही में दस्तक दे सकता है क्योंकि हाल ही में यह कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है. कुछ लिस्टिंग्स में इसे Galaxy Z Flip Xe के नाम से भी शामिल किया गया है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है.

ऑनलाइन लीक हो गईं डिटेल्स

जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस को मॉडल नंबर SM-F761 के साथ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दर्ज किया गया है और इसमें eSIM सपोर्ट की पुष्टि भी हो चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि Galaxy Z Flip Xe को भी यही मॉडल नंबर दिया गया है जो यह दर्शाता है कि दोनों नाम दरअसल एक ही डिवाइस से जुड़े हैं. यह फोन सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में सर्टिफिकेशन साइट्स पर सामने आया था.

अब तक सैमसंग आमतौर पर अगस्त के महीने में अपने फोल्डेबल डिवाइसेज़ लॉन्च करता रहा है लेकिन इस बार कंपनी अपने शेड्यूल में बदलाव कर सकती है. खबरों के अनुसार, इस साल Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, और Galaxy Z Flip 7 FE तीनों फोल्डेबल फोन्स को एक साथ 23 मई को पेश कर सकती है. इसके साथ ही Samsung Galaxy S23 Edge को भी इसी दिन लॉन्च किए जाने की संभावना है.

क्या होंगे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Galaxy Z Flip 7 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर होने की उम्मीद है. इसके साथ 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ दो 12MP के कैमरे और सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस फ्लिप फोन में 6.7-इंच की मेन फोल्डिंग स्क्रीन और 3.4-इंच की कवर स्क्रीन होने की संभावना है.

वहीं पावर के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी मिल सकती है जो 25W के वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कीमत की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत लगभग EUR 1,000 हो सकती है जो भारतीय मुद्रा में लगभग 92,000 रुपये के आसपास बैठती है. यह फोन उन यूज़र्स के लिए एक किफायती और प्रीमियम विकल्प बन सकता है जो फोल्डेबल टेक्नोलॉजी का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन ज़्यादा कीमत नहीं देना चाहते.

Motorola Razr 60 Ultra को मिलेगी टक्कर

सैमसंग का बजट फोल्डेबल फोन मोटोरोला के हाल ही में लॉन्च हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज़ Razr 60 Ultra और Razr 60 को टक्कर देगा. ये फ्लिप-स्टाइल डिवाइस न केवल शानदार डिज़ाइन और मजबूती के साथ आए हैं बल्कि इनमें एडवांस्ड AI फीचर्स और लेटेस्ट हार्डवेयर का भी बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. हालांकि भारत में इनकी लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ये सीरीज़ पहले लॉन्च हुई Razr 50 सीरीज़ की राह पर चलते हुए फोल्डेबल फोन की दुनिया में नया स्टैंडर्ड सेट करने का वादा करती है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ़ 31% भारतीयों ने आज़माया जनरेटिव AI, लेकिन ज़्यादातर चाहते हैं इससे मिले क्रिएटिविटी का जादुई टच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget