एक्सप्लोरर

iPhone 17 Pro Max में आएगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी? नया लीक में हुआ चौकाने वाला खुलासा

Apple iPhone 17 Pro Max: Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max बैटरी के मामले में अब तक के सभी iPhones को पीछे छोड़ सकता है.

Apple iPhone 17 Pro Max: Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max बैटरी के मामले में अब तक के सभी iPhones को पीछे छोड़ सकता है. ताज़ा लीक की मानें तो इस बार Apple का फोकस हल्के और पतले डिज़ाइन से हटकर, Pro Max मॉडल को और ज्यादा पावरफुल और दमदार बनाने पर है, खासतौर पर बैटरी बैकअप को लेकर.

लीक में हुआ खुलासा

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस मॉडल को थोड़ा मोटा बना सकता है ताकि इसमें बड़ी बैटरी फिट की जा सके. अगर ऐसा होता है तो ये फोन iPhone 16 Pro Max के 33 घंटे के वीडियो प्लेबैक टाइम को भी पीछे छोड़ सकता है. याद दिला दें, iPhone 15 Pro Max में 29 घंटे की बैटरी दी गई थी. यानी, Apple लगातार बैटरी परफॉर्मेंस को बढ़ा रहा है और इस बार शायद एक नया रिकॉर्ड बनाए.

ये बदलाव उन यूज़र्स के लिए खास हो सकते हैं जो फोन को ज्यादा समय तक इस्तेमाल करते हैं, भले ही इसके लिए थोड़ा भारी फोन क्यों न लेना पड़े. वहीं, जो लोग पतला और हल्का फोन चाहते हैं, उनके लिए iPhone 17 Air एक बेहतर विकल्प रहेगा. कुछ रिपोर्ट्स तो यह भी कह रही हैं कि Apple इस फोन को iPhone 17 Ultra नाम दे सकता है.

कैसा होगा डिजाइन

माना जा रहा है कि फोन की डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. स्क्रीन साइज 6.9 इंच ही रहेगा लेकिन बैक पैनल में नया लुक देखने को मिल सकता है. Apple शायद टाइटेनियम फ्रेम छोड़कर एक हाइब्रिड डिज़ाइन अपनाए, ऊपर एल्युमिनियम और नीचे ग्लास, ताकि वायरलेस चार्जिंग बनी रहे और मजबूती भी बढ़े.

कैमरा सेटअप में भी हो सकता है बदलाव

कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़ा बदलाव हो सकता है. लीक से पता चलता है कि इस बार कैमरा बंप चौकोर की बजाय आयताकार हो सकता है और इसमें कैमरा लेंस हॉरिजॉन्टल लाइन में लगे हो सकते हैं जो अब तक किसी iPhone में नहीं देखा गया. परफॉर्मेंस की बात करें तो, iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इससे पावर और एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगे. रैम को भी बढ़ाकर 12GB किया जा सकता है जो कि अभी के Pro मॉडल्स में 8GB है. साथ ही, नया वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हो सकता है जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.

जानकारी के मुताबिक, इस बार iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो सभी लेंस एक ही हाई-रेजोल्यूशन में हो सकते हैं. साथ ही 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है जो अब तक किसी iPhone में नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ एक फोटो से उड़ गए लाखों! WhatsApp पर आया ये स्कैम चुराता है OTP, खाली हो सकते हैं आपके बैंक अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget