एक्सप्लोरर

iPhone 16 से कितना अलग है iPhone 16e? खरीदने से पहले जानिए हर डिटेल

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार iPhone 16e लॉन्च हो गया है. इसमें कई फीचर्स आईफोन 16 जैसे दिए गए हैं, लेकिन दोनों मॉडल में भारी अंतर भी है. कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक यह अंतर दिखता है.

iPhone 16e vs iPhone 16: Apple ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है. यह iPhone 16 लाइनअप का एक किफायती वर्जन है. हालांकि, इसके कई फीचर्स आईफोन 16 के बराबर हैं, लेकिन दोनों के बीच कई अंतर भी है. अगर आप आईफोन 16 या आईफोन 16e में से कोई एक नया आईफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इन अंतर के बारे में जान लेना जरूरी है. 

iPhone 16 और iPhone 16e में हैं ये अंतर

iPhone 16 में डायनामिक आईलैंड है, जबकि नए आईफोन की डिस्प्ले में नॉच दिया गया है. इन दोनों आईफोन का डिस्प्ले साइज बराबर है, लेकिन iPhone 16e की पीक ब्राइटनेस थोड़ी कम है. iPhone 16e में ग्लास बैक दिया गया है, जबकि iPhone 16 में कलर इन्फ्यूज्ड ग्लास बैक मिलता है. iPhone 16 में मिलने वाले कैमरा कंट्रोल और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा iPhone 16e में गायब है. आईफोन 16 में ऑप्टिकल जूम के तीन ऑप्शन हैं, वहीं नए मॉडल में इसके लिए दो ही ऑप्शन दिए गए हैं. नया मॉडल केवल व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है, जबकि आईफोन 16 के ज्यादा कलर ऑप्शन मौजूद हैं.

iPhone 16e में नहीं मिलती MagSafe चार्जिंग

iPhone 16e में 7.5W तक की Qi वायरलेस चार्जिंग मिलती है, जबकि आईफोन 16 में 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलती है. आईफोन 16 25W तक MagSafe‌ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है और यह MagSafe‌ केस, वॉलेट और वायरलेस चार्जर आदि के साथ कंपेटिबल है, लेकिन iPhone 16e में ये फीचर्स नहीं मिलते. iPhone 16e को भले ही A18 (4-core GPU) चिपसेट दिया गया है, लेकिन यह आईफोन के 5-core GPU के सामने कमजोर पड़ जाता है. मॉडम की बात करें तो किफायती मॉडल में ऐपल का इनहाउस C1 मॉडम मिलता है, जबकि आईफोन 16 में Snapdragon X75 मॉडम दिया गया है. iPhone 16e में Wi‑Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है, जबकि आईफोन 16 Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी के साथ आता है.

कीमत में है इतना अंतर

भारत में iPhone 16e के 128GB वेरिएंट के लिए 59,900 रुपये चुकाने होंगे. वहीं iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है. iPhone 16e उन ग्राहकों के लिए सही फोन हो सकता है, जिन्हें अल्ट्रा-वाइड कैमरा, कैमरा कंट्रोल और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन MagSafe‌, ब्राइटर डिस्प्ले, डायनामिक आईलैंड और अधिक कैमरा फीचर्स की तलाश वाले ग्राहकों को यह नया मॉडल किफायती होने के बावजूद निराश कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

सबसे कमजोर Password की लिस्ट हुई जारी, अगर आप भी रखते हैं ये पासवर्ड तो तुरंत करें चेंज, बड़े नुकसान का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget