एक्सप्लोरर

iPhone 17 आने से पहले धड़ाम हो गई iPhone 16 सीरीज की कीमत, भारी छूट पर खरीदने का शानदार मौका

अगले महीने आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है. उससे पहले आईफोन 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर आप इस सीरीज पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.

iPhone 16 Series Discount Offer: अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल हर साल अपनी नई आईफोन सीरीज लॉन्च करती है. अब 9 सितंबर को कंपनी iPhone 17 Series को मार्केट में उतारने वाली है. इससे पहले पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 16 Series पर भारी छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आप नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इस डिस्काउंट का फायदा उठाने का शानदार मौका है. फ्लिपकार्ट इस सीरीज पर 10,000 रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है. 

iPhone 16 (128 GB)

पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज का यह बेस मॉडल है. इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है. इसके रियर में 48MP + 12MP लेंस और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है. यह ऐप्पल की A18 चिप से लैस है. 79,900 रुपये की असली कीमत वाला यह आईफोन फ्लिपकार्ट पर 10,000 के डिस्काउंट के बाद 69,900 रुपये में लिस्टेड है.

iPhone 16 Plus (128 GB)

इस मॉडल के डिस्प्ले के छोड़कर बाकी लगभग सभी फीचर्स आईफोन 16 के बराबर है. इस मॉडल में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन भी रियर में 48MP + 12MP  और फ्रंट में 12MP लेंस के साथ आता है. 89,900 में लॉन्च हुआ यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में बिक रहा है. 

iPhone 16 Pro (128 GB)

आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. यह फोन 48MP + 48MP + 12MP सेटअप के साथ आता है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 12MP कैमरा लगा हुआ है. यह ऐप्पल की एडवांस A18 Pro चिप से लैस है. ऐप्पल वेबसाइट पर इसकी कीमत 1,19,150 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से आप इसे 1,05,900 रुपये में खरीद सकते हैं. इस तरह फोन पर लगभग 15,000 रुपये की छूट मिल रही है.

iPhone 16 Pro Max (256GB)

आईफोन 16 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल प्रो मैक्स में 6.9 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है. प्रो मॉडल की तरह इसके रियर में भी 48MP + 48MP + 12MP लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 12MP का लेंस दिया है. इसकी कीमत 1,44,900 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट से इसे 1,37,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. डिस्काउंट के साथ-साथ पूरी सीरीज पर एक्सचेंज और दूसरे ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

पुराना बेचकर नया आईफोन ले रहे हैं तो जरूर कर लें ये काम, नहीं तो बढ़ जाएगी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget