एक्सप्लोरर

पुराना बेचकर नया आईफोन ले रहे हैं तो जरूर कर लें ये काम, नहीं तो बढ़ जाएगी मुश्किलें

iPhone 17 Series लॉन्च होने में लगभग दो सप्ताह का समय बचा है. अगर आप भी नई सीरीज आने के बाद आईफोन अपग्रेड करने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Apple 9 सितंबर को अपनी iPhone 17 Series लॉन्च करने जा रही है. यह सीरीज लॉन्च होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने आईफोन अपग्रेड करेंगे. हर साल नई सीरीज आने पर आईफोन अपग्रेड करने का एक ट्रेंड बन गया है. एक यह मजेदार अनुभव होता है, लेकिन जरा-सी लापरवाही काम बिगाड़ सकती है. दरअसल, कई लोग जल्दबाजी में डेटा क्लियर या प्रोटेक्ट किए बिना अपना पुराना आईफोन बेच देते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुराना आईफोन बेचने से पहले क्या-क्या काम करने चाहिए.

डेटा का बैकअप

अगर आप पुराना आईफोन बेच या ट्रेड इन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें. iCloud या किसी पर्सनल कंप्यूटर पर डेटा को बैकअप कर लें. इसका फायदा यह होगा कि आप नए डिवाइस में यह पूरा डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे.

अकाउंट्स और पासवर्ड का रखें ध्यान

पुराना आईफोन बेचने से पहले अपनी ऐप्पल आईडी सेटिंग में जाएं और यह सुनिश्चित करें कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल है. यहां सेव अपने सारे पासवर्ड को iCloud Keychain में वेरिफाई कर लें. साथ ही मैसेंजर और फेसटाइम आदि ऐप्स से लॉग आउट कर दें ताकि नए डिवाइस में आप बिना किसी परेशानी के इन्हें फिर से एक्टिवेट कर सकें.

एक्सेसरीज को करें अनपेयर

अगर आप अपने आईफोन के साथ ऐपल वॉच और एयरपॉड्स आदि एक्सेसरीज को भी यूज करते हैं तो उन्हें अनपेयर कर दें. इससे आपकी एक्सेसरीज का डेटा ऑटोमैटिकली बैकअप हो जाएगा और नए डिवाइस के साथ पेयर करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

बैकअप के बाद डेटा करें डिलीट

अगर आप आईफोन बेच या ट्रेड इन कर रहे हैं तो बैकअप लेने के बाद पूरे डेटा को डिलीट कर दें. इससे फोटोज, मैसेज और दूसरी चीजें अन्य लोगों के हाथ में नहीं जाएंगी. प्राइवेसी के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है. अगर कोई निजी जानकारी दूसरे लोगों के हाथ लग जाती है तो इसका बड़ा नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

फ्री आएगा YouTube Premium, फ्लिपकार्ट ले आई नया मेंबरशिप प्लान, यूजर्स को मिलेगा एडिशनल डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पीएम मोदी बोले- राजनीतिक माइलेज के लिए नहीं, आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने....
पीएम मोदी बोले- राजनीतिक माइलेज के लिए नहीं, आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने....
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
पीएम मोदी बोले- राजनीतिक माइलेज के लिए नहीं, आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने....
पीएम मोदी बोले- राजनीतिक माइलेज के लिए नहीं, आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने....
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
पाकिस्तानी PM की UNGA में फजीहत, ऐसा क्या पूछा कि भाग गए शहबाज
पाकिस्तानी PM की UNGA में फजीहत, ऐसा क्या पूछा कि भाग गए शहबाज
मालेगांव: बैल ने निगला 3 तोले सोने का मंगलसूत्र, फिर ऐसे निकला बाहर
मालेगांव: बैल ने निगला 3 तोले सोने का मंगलसूत्र, फिर ऐसे निकला बाहर
बाइक चुराकर भाग रहा था शख्स, तभी मालिक ने पकड़ लिया: वीडियो वायरल
बाइक चुराकर भाग रहा था शख्स, तभी मालिक ने पकड़ लिया: वीडियो वायरल
Embed widget