एक्सप्लोरर

लीक हो गई Google Pixel 9a की लॉन्च डेट! इतनी हो सकती है कीमत, जानें कैसा होगा डिजाइन

Google का बहुप्रतीक्षित Pixel 9a उम्मीद से पहले बाजार में आ सकता है. नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो सकती है, जबकि 26 मार्च से शिपिंग शुरू होने की संभावना है.

Google Pixel 9a: Google का बहुप्रतीक्षित Pixel 9a उम्मीद से पहले बाजार में आ सकता है. नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो सकती है, जबकि 26 मार्च से शिपिंग शुरू होने की संभावना है. Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9a (128GB) मॉडल की कीमत अमेरिका में $499 (लगभग 43,200 रुपये) हो सकती है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत $599 (करीब 51,900 रुपये) रखी जा सकती है. Verizon के mmWave मॉडल के लिए अतिरिक्त $50 (4,300 रुपये) खर्च करने होंगे.

कितनी होगी Google Pixel 9a की कीमत

हालांकि, भारतीय बाजार में कीमतें अलग हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, Pixel 8a की भारत में शुरुआती कीमत 52,999 रुपये (128GB) और 59,999 रुपये (256GB) थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Pixel 9a की कीमत भी इसी रेंज में हो सकती है.

डिजाइन और डिस्प्ले

Pixel 9a में सबसे बड़ा बदलाव पिछले Pixel फोनों में मिलने वाले कैमरा बार को हटाने का हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मॉडल में फ्लैट बैक डिज़ाइन होगा, जिससे यह संभवतः 5,100mAh की सबसे बड़ी बैटरी को सपोर्ट करेगा. इसके बावजूद फोन का डिज़ाइन कॉम्पैक्ट रहने की संभावना है. इसमें 6.28-इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,700 निट्स और HDR ब्राइटनेस 1,800 निट्स होगी. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिल सकता है, जिससे स्क्रीन अधिक स्मूथ अनुभव देगी.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Pixel 9a में Google का Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा जाएगा. स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB वेरिएंट मिल सकते हैं, जो UFS 3.1 तकनीक पर आधारित होंगे, जिससे डेटा ट्रांसफर स्पीड तेज होगी. स्मार्टफोन Android 15 के साथ लॉन्च हो सकता है और 7 साल के सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है. फोन में 5,100mAh की बैटरी होगी, जो किसी भी Pixel फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी.

अगर ये लीक्स सही साबित होती हैं, तो Pixel 9a को पहले से बेहतर बैटरी, दमदार प्रोसेसर और नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा. भारतीय बाजार में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन 7 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ यह एक लंबी उम्र वाला स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

इटली ने चीनी AI ऐप DeepSeek पर लगाया प्रतिबंध! यूजर्स के डेटा की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget