एक्सप्लोरर

सावधान! मोबाइल वॉलेट पर भी है स्कैमर्स की नजर, कई तरीकों से हो रहे Scam, खुद को ऐसे रखें सेफ

साइबर अपराधियों की नजर मोबाइल वॉलेट पर भी है. वो इसमें मौजूद पैसा चुराने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. इस तरह के स्कैम से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Mobile Wallet Scam: पेमेंट ऐप्स आने के बाद अधिकतर लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ही करने लगे हैं. कई लोगों ने अब वॉलेट रखना छोड़ दिया है और ई-वॉलेट या मोबाइल वॉलेट से ही अपना काम चलाते हैं. इन मोबाइल वॉलेट पर स्कैमर्स की भी नजर है. स्कैमर्स कई तरीकों से मोबाइल वॉलेट स्कैम्स को अंजाम देकर आपका पैसा लूट सकते हैं. आइए, इसके अलग-अलग तरीके और बचाव की टिप्स जानते हैं.

इन तरीकों से हो सकता है मोबाइल वॉलेट स्कैम

स्कैमर्स मोबाइल वॉलेट कंपनी के रिप्रजेंटेटिव बनकर आपको ईमेल या मैसेज भेज सकते हैं. इसमें मौजूद लिंक पर क्लिक करते ही असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट खुल जाती है. अगर कोई इस वेबसाइट पर लॉग-इन कर लेता है तो उसकी सारी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है. इसके बाद वो अकाउंट से सारा पैसा उड़ा सकते हैं. इसी तरह वो फोन कॉल के जरिए भी अपनी बातों में उलझाकर जरूरी जानकारी ले सकते हैं या लोगों को मालवेयर इंस्टॉल करने के लिए तैयार कर सकते हैं. नकली ऐप्स के जरिए भी स्कैमर्स मोबाइल वॉलेट से पैसा चुरा सकते हैं. इसके लिए वो असली जैसी दिखने वाली नकली ऐप्स डाउनलोड करवाते हैं. इसमें एंटर की गई सारी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंचती हैं. कई बार वो लोगों के परिचित बनकर ट्रांजेक्शन के लिए ऐसी ऐप्स डाउनलोड करने को कहते हैं. 

मोबाइल वॉलेट स्कैम से बचने की टिप्स

  • अनजान लोगों की तरफ से आए मैसेज, ईमेल या SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अटैचमेंट को डाउनलोड करें. इसमें मालवेयर हो सकता है. 
  • अगर कोई मोबाइल वॉलेट कंपनी का रिप्रजेंटेटिव बनकर कॉल कर रहा है तो उसकी पहचान सत्यापित करें. अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी न दें.
  • हमेशा प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें. थर्ड-पार्टी सोर्स से हमेशा सावधान रहें.
  • मोबाइल वॉलेट अकाउंट के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें.
  • मोबाइल वॉलेट ऐप और अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमित तौर पर अपडेट करते रहें.

ये भी पढ़ें-

भारत में भी आ गई OpenAI की यह धांसू सर्विस, आपकी मुश्किलें होंगी आसान, अपने आप पूरे हो जाएंगे कई टास्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget