एक्सप्लोरर

SmartPhone Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे फोन चार्जिंग में ये गलती, इन बातों का रखें ध्यान

Phone charging tips : फोन की चार्जिंग को लेकर अक्सर लोग गड़बड़ी करते हैं. इससे न सिर्फ चार्जर खराब होता है, बल्कि आपके फोन पर भी असर पड़ता है. हम बताएंगे कि चार्जिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें.

How to Charge your Smartphone : आजकल स्मार्टफोन हर शख्स यूज कर रहा है. इसे लेकर लोग काफी अलर्ट भी रहते हैं. कई लोग फोन की देखभाल पर काफी ध्यान देते हैं. स्क्रीन गार्ड से लेकर बैक कवर तक वह फोन को सेफ रखना चाहते हैं, लेकिन ये सब एक तरह से बाहरी देखभाल है. इन सबके बीच एक असली देखभाल जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जाता, वो है स्मार्टफोन की चार्जिंग को लेकर. अक्सर लोग फोन चार्जिंग को लेकर गड़बड़ी करते हैं. इससे न सिर्फ चार्जर खराब होता है, बल्कि आपके फोन पर भी असर पड़ता है. आज हम बताएंगे कि चार्जिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इसलिए जरूरी है चार्जर पर ध्यान देना

आपको जब फोन चार्ज करना होता है तो आप चार्जर उठाते हैं. पिन को फोन में तो प्लग को इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगाते हैं. इसके बाद आपका फोन चार्ज होने लगता है, लेकिन यह प्रक्रिया इतनी आसान भी नहीं है. कोई भी चार्जर पहले बोर्ड से पावर लेकर यानी AC पावर को DC में बदलता है और फिर उसे आपके डिवाइस तक पहुंचाता है. यही वजह है कि इन्हें एडॉप्टर भी कहते हैं.

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अगर आप सिर्फ चार्जिंग की वजह से अपने स्मार्टफोन को खराब होते नहीं देखना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. सस्ते चार्जर के चक्कर में न पड़ें

देखने में आता है कि अगर चार्जर खराब हो जाए तो लोग दूसरा चार्जर सस्ता ढूंढ़ते हैं. वह पैसे बचाने के चक्कर में सस्ता चार्जर लेते हैं, जो सही नहीं है. घटिया केबल से आपका चार्जर खराब हो सकता है. ऐसे केबल फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी नहीं करते. इससे भी चार्जिंग पर असर पड़ता है.

2. दूसरे के चार्जर को यूज न करें

आपने ऑफिस से लेकर घर तक में कई बार दूसरों को देखा होगा कि वह किसी दूसरे से चार्जर मांगते हैं और अपना फोन चार्ज करने लगते हैं. हो सकता है आप भी ऐसा करते हों, लेकिन यह तरीका भी सही नहीं है. क्योंकि हर फोन का अपना सॉफ्टवेयर होता है, बैटरी अलग होती है, ऐसे में उनकी चार्जिंग भी अलग होती है. अगर हम दूसरे मॉडल का चार्जर अपने फोन में लगाते हैं तो इससे न सिर्फ चार्जिंग पोर्ट खराब होता है, बल्कि चार्जिंग स्पीड और बैटरी क्षमता पर भी असर पड़ता है.

3. ओरिजनल चार्जर सबसे बेस्ट

फोन चार्ज करने का सबसे सही तरीका है उसे ओरिजनल चार्जर से चार्ज करना. इससे न सिर्फ आपका फोन तेजी से चार्ज होगा, बल्कि उसकी बैटरी, उसका पोर्ट और चार्जर भी सही सलामत रहेगा. अपना चार्जर दूसरों के देने से भी बचें.

ये भी पढ़ें

Shark Tank India: गुरुग्राम की अनुष्का ने किया कमाल, 13 साल की उम्र में ही शार्क टैंक इंडिया में जुटाए 50 लाख

Samsung Galaxy S22 Series: भारत में कब आएगी सैमसंग गैलेक्सी एस 22 सीरीज और कितनी हो सकती है कीमत, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget