एक्सप्लोरर

Microsoft जल्द ही अपने कर्मचारियों देगा अनलिमिटेड छुट्टी, लेकिन सिर्फ इन लोगो को होगा फायदा

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के चीफ पीपल ऑफिसर कैथलीन होगन ने कर्मचारियों को ईमेल कर नई पॉलिसी और अनलिमिटेड छुट्टियों के बारे में बताया है.

Microsoft: अगर आपको ट्रैवल करना पसंद है, और आप 9 टू 5 की नौकरी करते है, तो आपके सामने भी ऐसी सिचुएशन जरूर आई होगी कि आपको कहीं जाने के लिए पर्याप्त छुट्टियों का इंतजार करना पड़ा होगा. हालांकि, अब यूएस के माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों के साथ अब ऐसा नहीं होगा. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी अवकाश पॉलिसी को आधुनिक बना दिया है. इसमें कंपनी अन्य छुट्टियों के साथ अनलिमिटेड टाइम ऑफ की पेशकश कर रहा है. इसका मतलब है कि अमेरिका में कर्मचारियों के पास छुट्टियों की फिक्स्ड संख्या नहीं होगी और वे अनलिमिटेड छुट्टियां ले सकेंगे. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Microsoft की नई टाइम ऑफ पॉलिसी

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के चीफ पीपल ऑफिसर कैथलीन होगन ने कर्मचारियों को ईमेल कर नई पॉलिसी के बारे में बताया है. जानकारी के अनुसार, असीमित छुट्टी के अलावा, कर्मचारियों को 10 कॉर्पोरेट छुट्टियां, अनुपस्थिति की छुट्टियां, बीमार और मानसिक स्वास्थ्य के लिए छुट्टी मिलेगी. साथ ही ज्यूरी ड्यूटी या शोक के लिए भी समय दिया जाएगा. इसके अलावा, जिन कर्मचारियों के पास बिना इस्तेमाल की गई छुट्टियां हैं, उन्हें उनके सभी अवकाश दिनों के लिए पेमेंट दी जाएगी.

सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

हालांकि, अनलिमिटेड टाइम ऑफ पॉलिसी का फायदा सभी लोगों को नहीं मिलेगा. इसका लाभ केवल वही लोग ले सकते हैं, जो यूएस में सैलरी पर काम कर रहे हैं. वहीं,  जो लोग घंटे के आधार पर काम कर रहे हैं या अमेरिका के बाहर रहते हैं या फ्रीलांस के तौर पर काम कर रहे हैं, वे इस पॉलिसी का फायदा नहीं उठा सकेंगे. इसके पीछे की वजह पूछे जाने पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि सभी देशों के अलग -अलग कानून हैं. इसकी वजह से अमेरिका से बाहर रहने वाले कर्मचारी इस नीति में शामिल नहीं हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

क्या बिना इंटरनेट के भी चल सकता है वॉट्सऐप... अगर 'हां' तो कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget