एक्सप्लोरर

Windows 10 यूजर्स को बड़ा झटका, माइक्रोसॉफ्ट ने लिया ये फैसला

माइक्रोसॉफ्ट आने वाले समय में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट खत्म करने वाली है. यानि ग्राहकों को कोई भी अपडेट कंपनी की तरफ से नहीं मिलेगा. इससे एक बड़ा इम्पैक्ट कंपनी पर पड़ने वाला है.

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट आने वाले समय में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी और बग समेत दूसरे अपडेट का सपोर्ट खत्म करने वाली है. यानि किसी भी तरह का सपोर्ट कंपनी की ओर से इस OS पर नहीं दिया जाएगा. सपोर्ट खत्म करने से कंपनी पर एक बड़ा असर पड़ने वाला है. दरअसल, कैनालिस रिसर्च में कहा गया है कि कंपनी अगर सपोर्ट खत्म करती है तो इससे 240 मिलियन कम्प्यूटर्स पर असर पड़ेगा और ये सारे सिस्टम एक कबाड़ बन जाएंगे. साथ ही रिसर्च में बताया गया कि इन कम्प्यूटर्स से निकलने वाला वेस्ट लगभग 480 मिलियन किलोग्राम का होगा जो लगभग 3,20,000 गाड़ियों के बराबर है.

डिमांड पर पड़ेगा असर 

ऐसा नहीं है कि सपोर्ट खत्म करने के बाद विंडोज 10 पर चलने वाले कम्प्यूटर बंद हो जाएंगे. ये पहले की तरह काम करेंगे लेकिन इनमें अगर किसी भी तरह की कोई परेशान या बग आता है तो कंपनी इसके लिए कोई सपोर्ट प्रदान नहीं करेगी. साथ ही ऐसे सिस्टम पर हैकर्स की नजर ज्यादा रहती है और वे लूपहोल का फायदा उठाकर लाखों लोगों को टारगेट कर सकते हैं. कैनालिस रिसर्च में कहा गया कि इससे कंपनी के कम्प्यूटर्स की डिमांड एकदम कम हो जाएगी और ये फैक्ट्री में धूल खाते रहेंगे.

कब से सपोर्ट खत्म करने वाली है कंपनी?

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 OS के लिए 10 अक्टूबर 2025 के बाद से सपोर्ट खत्म करने वाली है. हालांकि कहा जा रहा है कि कंपनी कुछ एनुअल प्राइस के साथ 2028 तक सपोर्ट देना जारी रख सकती है. फिलहाल इस विषय में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है. यदि कंपनी ज्यादा प्राइस चार्ज करती है तो यूजर्स के लिए नए सिस्टम पर माइग्रेट करना कॉस्ट इफेक्टिव रहेगा और पुराने सिस्टम की डिमांड कम हो जाएगी. रिसर्च में कहा गया है कि कंपनी नए OS में AI फीचर्स का सपोर्ट देने वाली है जो यूजर एक्पीरियंस को एकदम बदलने वाला है.

यह भी पढ़ें:

नया 5G फोन लेने का है प्लान तो आज Poco ला रही एक सस्ता स्मार्टफोन, कम कीमत में ये सब मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?

वीडियोज

ABP Report: 'अनाक क्राकाटोआ' ज्वालामुखी में विस्फोट, ज्वालामुखी से फव्वारे। Volcano Indonesia
Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget