एक्सप्लोरर

AI Technology in India: ये AI Tool बनेगा आपका Assistant, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में करेगा मदद

Microsoft Copilot AI Tool: आज के समय में एक के बाद एक कई AI टूल का निर्माण हो रहा है. ये AI टूल लोगों की जरूरत के मुताबिक काम को आसान बनाने में मदद करते हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने Copilot AI टूल बनाया है.

AI Tool: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence-AI) का लोगों के जीवन में प्रयोग समय के साथ बढ़ रहा है. AI का इस्तेमाल लोग पर्सनल लाइफ के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी करने लगे हैं. शुरुआत में पहले ChatGPT आया. इसके बाद गूगल ने Gemini को लॉन्च किया. माइक्रोसॉफ्ट भी कोपायलट (Copilot) नाम से AI टूल ला चुकी है.

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट (Microsoft Copilot)

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट एक ऐसा AI टूल है, जिसका इस्तेमाल लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ में भी कर सकते हैं. कोपायलट एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है.

  • कोपायलट की मदद से किसी यूट्यूब वीडियो से जुड़े सवाल को भी आप वीडियो के बीच में भी पूछ सकते हैं. इसके साथ ही वीडियो के बीच में कोई विज्ञापन आने पर आप उससे जुड़ी बात भी कोपायलट से जान सकते हैं.
  • माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, ये AI टूल आपकी किसी ट्रिप को आपके मुताबिक प्लान करने में भी सक्षम है.
  • इसके अलावा आपकी कल्पना के अनुसार आप कोई AI इमेज भी इस टूल के माध्यम से जेनरेट कर सकते हैं.
  • माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो ये आपका पर्सनल असिस्टेंट आपकी जगह किसी मीटिंग को ज्वाइन कर सकता है और उससे जुड़ी सभी जानकारी आपको सकता है.

AI Technology in India: ये AI Tool बनेगा आपका Assistant, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में करेगा मदद

AI Tools

आज के समय में लोग कई तरह के AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. ChatGPT से लेकर Meta AI तक कई तरह के AI टूल्स लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंच गए हैं. लोग कई सवालों के जवाब जानने के लिए इन टूल्स का प्रयोग करते हैं. इसके साथ ही अलग-अलग तरह की तस्वीर बनाने में भी इन टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्कूलों में बच्चों को नई AI टेक्नोलोजी को लेकर शिक्षा भी दी जा रही है.

चैट जीपीटी (Chat GPT)

चैट जीपीटी की फुल फॉर्म है- चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफॉर्मर. इस टूल को Open AI के द्वारा बनाया गया है. यह लोगों के पूछे गए सवालों का आसान तरीके से जवाब देता है. यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम है और इसमें स्टोर किए गए डाटा के मुताबिक ही ये लोगों के सामने जानकारी रखता है.

मेटा AI (Meta AI)

मेटा AI प्रत्येक व्हाट्सएप यूजर के फोन में सबसे ऊपर ही एक आयकन के रूप में मौजूद है. मेटा AI से लोग कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं. इसके साथ ही इस टूल के माध्यम से किसी घटना से जुड़ी या काल्पनिक तस्वीरों को भी बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Google के बुरे दिन हुए शुरू! Open AI ने ChatGPT के बाद लॉन्च किया SearchGPT

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget