एक्सप्लोरर

AI पर काम करने के लिए Microsoft ने बनाई नई टीम, भारतीय मूल के जय पारिख को दी कमान, जानें उनके बारे में

Microsoft ने AI पर काम करने के लिए नई टीम का गठन किया है. इसका काम कंपनी और उसके कस्टमर्स के लिए AI ऐप्स और टूल्स बनाना है. इसकी कमान भारतीय मूल के जय पारिख को सौंपी गई है.

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने AI ऐप्स और थर्ड-पार्टी कस्टमर्स के लिए टूल्स बनाने के लिए एक नई डिविजन का ऐलान किया है. इसका नाम 'Core AI - प्लेटफॉर्म्स एंड टूल्स' रखा गया है और इसकी कमान भारतीय मूल के जय पारिख को सौंपी गई है. पारिख इससे पहले साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप लेसवर्क के CEO और मेटा में इंजीनियरिंग के ग्लोबल हेड रह चुके हैं. नई टीम का विजन बताते हुए माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला ने कहा कि इस साल कंपनी एक AI प्लेटफॉर्म शिफ्ट की नई पारी में प्रवेश कर रही है.

नडेला बोले- 30 साल जितना बदलाव 3 साल में

नडेला ने कहा कि यह बदलाव सभी ऐप्लिकेशन कैटेगरीज को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि अब 30 साल जितना बदलाव 3 साल में होने जा रहा है. बता दें कि करीब 10 महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट AI अभियान को लीड करने के लिए डीपमाइंड के को-फाउंडर मुस्तफा सुलेमान को हायर किया था. अब पारिख भी कंपनी में सुलेमान के साथ मिलकर काम करेंगे.

अक्टूबर में माइक्रोसॉफ्ट में आए थे पारिख

पारिख ने पिछले साल अक्टूबर में बतौर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन की थी और वह सीधे नडेला को रिपोर्ट करते हैं. वह कंपनी की सीनियर लीडरशिप टीम का हिस्सा है. पारिख की नई भूमिका में उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के कई एग्जीक्यूटिव सीधे रिपोर्ट करेंगे. इनमें AI प्लेटफॉर्म प्रमुख एरिक बॉयड, AI इंफ्रास्ट्रक्चर के डिप्टी CTO जेसन टेलर, माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर डिविजन की प्रमुख जूलिया लियुसन आदि शामिल हैं.

कैसा रहा है पारिख का करियर?

पारिख ने 2009 में फेसबुक ज्वाइन की थी. इस दौरान उन्होंने कंपनी के टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर काम किया है. कंपनी छोड़ने से पहले वह यहां इंजीनियरिंग के प्रमुख बन गए थे. उन्होंने मेटा के एक्विला ड्रोन प्रोजेक्ट समेत कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है. वह लेसवर्क के CEO भी रह चुके हैं. उन्होंने वर्जीनिया टेक्निकल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी.

ये भी पढ़ें-

क्या UPI पिन डालते ही उड़ जाएगा पैसा? Jumped Deposit Scam पर NPCI ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget