एक्सप्लोरर

Microsoft AI App: एंड्रॉयड के बाद एप्पल यूजर्स के लिए भी आया माइक्रोसॉफ्ट का एआई ऐप, आपके कई काम को कर देगा आसान

Microsoft Copilot App: माइक्रोसॉफ्ट का यह एआई ऐप आपके कई काम को चुटकियों में अंजाम दे देगा. इस तरह से ऐप आपकी उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा...

एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में टेक कंपनियों की भिड़ंत तेज होती जा रही है. ओपनएआई के चैटजीपीटी ने कंपटीशन को और इंटेंस कर दिया है. अब इस भिड़ंत में टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी उतर आई है. कंपनी ने हाल ही में अपना मोबाइल एआई ऐप पेश किया है.

एंड्रॉयड के लिए पहले हुआ पेश

माइक्रोसॉफ्ट के एआई मोबाइल ऐप को कोपायलट नाम दिया गया है. यह ऐप ओपनएआई के चैटजीपीटी के ऐप की तरह ही है. पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एआई ऐप कोपायलट को एंड्रॉयड के लिए पेश किया था. अब इसे एप्पल के यूजर्स के लिए भी पेश कर दिया है. अब आईफोन और आईपैड जैसे एप्पल डिवाइस पर भी माइक्रोसॉफ्ट के एआई ऐप को यूज किया जा सकता है.

बिंग चैट का अपडेटेड वर्जन

कोपायलट ऐप को पहले बिंग चैट के नाम से जाना जा रहा था. माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ अपडेट के साथ ऐप को कोपायलट नाम से पेश किया है. कोपायलट एआई ऐप उसी तरह काम करता है, जैसे ओपनआई के जेनरेटिव एआई चैटजीपीटी का मोबाइल ऐप करता है. कोपायलट ऐप अब एंड्रॉयड प्ले स्टोर के साथ एप्पल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है. इसके साथ ही एआई के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है.

चैटजीपीटी के ऐप से बेहतर

माइक्रोसॉफ्ट का एआई ऐप कोपायलट एक चैट असिस्टेंट की तरह काम करता है. इसमें ओपनएआई के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मॉडलों- GPT-4 और DALL·E 3 की क्षमताओं का इस्तेमाल किया गया है. इस तरह से यह ओपनएआई के अपने चैटजीपीटी ऐप से बीस साबित होता है, क्योंकि ओपनएआई के चैटजीपीटी ऐप का फ्री वर्जन जीपीटी-3.5 पर ऑपरेट करता है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट का कोपायलट ऐप ओपनएआई के सबसे नए लार्ज लैंग्वेज मॉडल जीपीटी-4 पर ऑपरेट करता है.

इस ऐप से कर सकते हैं ये काम

कोपायलट एआई ऐप के बारे में माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि यह यूजर्स की उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा. इस ऐप में चैटबॉट फंक्शनलिटी, DALL-E 3 से पावर्ड इमेज जेनरेशन, ईमेल व डॉक्यूमेंट के लिए स्ट्रीमलाइन्ड टेक्स्ट ड्राफ्टिंग जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं. यह ऐप सिंपल टेक्स्ट को विजुअल्स में बदलने में भी सक्षम है.

ये भी पढ़ें: व्हाट्सऐप में आ रहा ये नया फीचर, फोन नंबर कर पाएंगे हाइड, यूनिक यूजरनेम से होगा सारा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget