एक्सप्लोरर

Canva को टक्कर देने माइक्रोसॉफ्ट ला रहा अपना डिजाइनर टूल, AI की मदद से कई काम हो जाएंगे आसान  

Canva को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अपने डिजाइनर टूल पर लम्बे समय से काम कर रहा है. अब कम्पनी ने इसका प्रीव्यू जारी किया है.

Microsoft Designer AI Tool: अगर आप ग्राफिक्स से जुड़ा कोई काम करते हैं तो आपने Canva का इस्तेमाल जरूर किया होगा. ये एक ग्राफिक डिजाइनर टूल है जिसे आप वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं. इसमें यूजर बर्थडे के लिए पोस्टकार्ड, शादी के लिए स्पेशल कार्ड, पोस्टर, बैनर आदि कई चीजे तैयार कर सकता है. Canva का पेड वर्जन भी मौजूद है जिसमें कुछ अन्य प्रीमियम फीचर मिलते हैं जिनकी मदद से कोई भी प्रोजेक्ट बनाना आसान हो जाता है.  canva को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट पिछले कुछ समय से अपने AI पॉवर्ड डिजाइनर टूल पर काम कर रहा था. अब कंपनी ने इसका प्रीव्यू लोगों के लिए जारी कर दिया है. आप इसे अब यूज कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से लॉगिन करना होगा.

Canva से अलग माइक्रोसॉफ्ट के टूल में मिलेगा ये सब   

माइक्रोसॉफ्ट के नए डिजाइनर टूल में AI का सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से कोई भी टेम्पलेट बनाना बेहद आसान हो जाता है. Canva पर जहां टेम्पलेट बनाने के लिए मैनुअल काम करना पड़ता है, वहीं माइक्रोसॉफ्ट के डिजाइनर टूल के साथ ऐसा नहीं है. यहां बस आपको सर्च बॉक्स में अपनी डिमांड रखनी है और कुछ ही सेकंड्स में आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा.  

माइक्रोसॉफ्ट का डिजाइनर टूल हूबहू Canva की तरह है. इसमें कंपनी ने DALL-E2 मॉडल का इस्तेमाल किया है. इसमें आप किसी भी टेम्पलेट के लिए इमेज AI की मदद से चुन सकते है. इसके लिए बस आपको सर्च बॉक्स में कमांड डालनी है. जैसे- शादी के लिए कार्ड जो पीले डिजाइन में हो. 

ऐसे कर सकते हैं यूज

-सबसे पहले ब्राउजर पर जाएं और Microsoft Designer लिखे.  
-अब पहले लिंक को खोलें और माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट को लॉगिन करें
-लॉगिन करने के बाद आप टेम्पलेट डिजाइन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BlueSky: ट्विटर के फॉर्मर CEO ले आए नया Twitter 2, मस्क से परेशान लोगों का बनेगा सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget