एक्सप्लोरर

Facebook-Instagram NFT Feature : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलेगा कमाल का फीचर, बना सकेंगे अपना NFT, खरीदना-बेचना भी आसान

Meta Working on New Feature : मेटा Facebook और Instagram पर NFT फीचर लाने की तैयारी कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के तहत यूजर्स न सिर्फ NFT बना सकेंगे, बल्कि खरीद और बेच भी सकेंगे.

Instagram and Facebook New Feature : अगर आप फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल इन दोनों की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) जल्द ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एनएफटी (NFT) फीचर लाने वाली है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर के तहत यूजर्स न सिर्फ एनएफटी (NFT) बना सकेंगे, बल्कि उसे शोकेस करने के साथ ही उसे बेच और खरीद भी सकेंगे. आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला.

अभी शुरुआती स्तर पर है प्लानिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा (Meta) ने अपने दोनों पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर NFT लाने का प्लान बनाया है. फिलहाल ये प्लानिंग शुरुआती चरण में है. अभी तक की जो जानकारी है उसके हिसाब से कंपनी इस फीचर में यूजर्स को एक ऑप्शन देगी, जिससे वह NFT बना पाएंगे और इसे अपने प्रोफाइल फोटो (Profile Photo) में NFT को डिस्प्ले कर पाएंगे. यही नहीं योजना के मुताबिक यूजर्स को इसकी खरीद और बिक्री के लिए एक मार्केट प्लेस (Market Place) भी उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Alert: अगर आप भी हैं WhatsApp पर किसी ग्रुप के एडमिन तो इन 5 बातों को न करें इग्नोर, नहीं तो हो सकती है जेल

इंस्टाग्राम के हेड भी दे चुके हैं संकेत

बता दें कि पिछले दिनों इंस्टाग्राम (Instagram) के चीफ ने बताया था कि कंपनी एनएफटी (NFT) पर काम कर रही है. फिलहाल अभी ये देखा जा रहा है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से कैसे जोड़ा जा सकता है. अगर यह फीचर (Feature) लॉन्च होता है तो इसका फायदा यूजर्स को होगा. वह अपना एनएफटी (NFT) बनाकर बेच सकेंगे और कमाई कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें : Realme 9 Pro Features: दमदार कैमरे के साथ जल्द लॉन्च होगा Realme 9 और Realme 9 Pro, 15-17 हजार रुपये हो सकती है कीमत

क्या है NFT 

एनएफटी (NFT) एक तरह की डिजिटल संपत्ति या डेटा होता है, जो ब्लॉकचेन पर रिकॉर्ड होता है. NFT एक तरीके का डिजिटल टोकन होता है, जिन्हें असली चीजों यानी कि किसी पेंटिंग, गेम, म्यूजिक एलबम, मीम, कार्ड्स आदि चीजों से जोड़ा जाता है. कोई क्रिएटिव शख्स अपने स्किल को NFT के जरिए मॉनेटाइज़ करके बेच सकता है. इसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ही बेचा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget