एक्सप्लोरर

Realme 9 Pro Features: दमदार कैमरे के साथ जल्द लॉन्च होगा Realme 9 और Realme 9 Pro, 15-17 हजार रुपये हो सकती है कीमत

Realme 9 Smartphone: भारत में जल्द ही रीयलमी 9 (Realme 9) और रीयलमी 9 प्रो (Realme 9 Pro) की लॉन्चिंग होगी. Realme कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट के मुताबिक इसकी कीमत 15 से 17 हजार रुपये के आसपास रहेगी.

New 5G Smartphone: अगर आप रीयलमी (Realme) फोन के प्रशंसक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जल्द ही कंपनी का रीयलमी 9 (Realme 9) और रीयलमी 9 प्रो (Realme 9 Pro) भारत में लॉन्च किया जाएगा. Realme के वाइस प्रेजिडेंट और इंटरनेशनल बिजनेस ग्रुप के प्रेजिडेंट माधव सेठ (Madhav Seth) ने इस बात की पुष्टि भी की है. उन्होंने इस फोन से जुड़ी कुछ और जानकारी भी बताई है. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि इस फोन में क्या-क्या खास होने वाला है.

फोन में क्या होगा खास

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों ही मॉडल में 6.59 डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और अंडर डिस्प्ले सेंसर भी आ सकता है. चर्चा है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन (Smartphone) में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर मिलेगा. फोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है. कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट साफ कर चुके हैं कि यह फोन 5जी फोन होगा. फोन की बैटरी (Battery) 5000mAh की होगी और यह 33w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Alert: अगर आप भी हैं WhatsApp पर किसी ग्रुप के एडमिन तो इन 5 बातों को न करें इग्नोर, नहीं तो हो सकती है जेल

फोटोग्राफी के लिए होगा बेस्ट

इस फोन में सबसे खास बात इसका कैमरा (Camera) होगा. रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा (Triple Rear Camera) मिल सकता है. इसका प्राइमरी कैमरा (Primary Camera) 64 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा. फोन में सेल्फी (Selfie) का भी ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें : Instagram New Feature: अब आपके दोस्तों के वॉल पर सीधे नहीं दिखेगी Instagram Reels पोस्ट, जल्द मिलेगा नया फीचर

कितनी होगी कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो Realme के वाइस प्रेजिडेंट माधव सेठ ने बताया है कि इस 5जी फोन की कीमत भारत में 15 से 17 हजार के बीच हो सकती है. हालांकि लोगों को अब इसकी लॉन्चिंग (Realme 9 Pro launching Date) का इंतजार है. लॉन्चिंग की फिक्स डेट अभी नहीं बताई गई है.

इनसे होगा मुकाबला

रीयलमी 9 और रीयलमी 9 प्रो जब बाजार में उतरेगा तो इसका मुकाबला Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 11 Pro से होगा. ये दोनों फोन कैमरा और कीमत के लिहाज से इस फोन के आसपास हैं. इसके अलावा कंपनी को अपने ही पुराने मॉडल Realme GT Neo और Realme X9 से भी चुनौती मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget