एक्सप्लोरर

Reels बनाना होगा और भी मजेदार, Meta ने लॉन्च किया Edits ऐप अब हर कोई कर पाएगा फ्री में प्रो लेवल वीडियो एडिटिंग

Meta Launched Instagram video Editing Feature: Meta ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आसान इस्तेमाल के लिए 'Edits' नाम से एक नया फ्री वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च किया है.

अगर आप भी मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल Meta ने एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है 'Edits'. इस ऐप को खासतौर पर मोबाइल क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है ताकि वीडियो एडिटिंग को आसान और प्रोफेशनल बनाया जा सके. 

अब तक इस ऐप की केवल चर्चा हो रही थी, लेकिन अब यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. यानी अब आप इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करके फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या खास है Edits ऐप में?

Edits ऐप का मकसद है कि कंटेंट क्रिएटर्स को एक ही जगह पर सारे जरूरी टूल्स मिल जाएं. इस ऐप को Meta ने उन लोगों के साथ मिलकर बनाया है जो पहले से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, यानी कि इन्फ्लुएंसर और वीडियोग्राफर. 

इस ऐप में आप वीडियो को आसानी से कट, ट्रिम और एन्हांस कर सकते हैं. क्लिप लेवल पर एडिटिंग, टाइमलाइन कंट्रोल, ऑटोमैटिक ब्यूटी टूल्स और कई तरह के इफेक्ट्स इस ऐप में पहले से मौजूद हैं.

सीधे करें सोशल मीडिया पर शेयर

Edits ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एडिट किया गया वीडियो आप सीधे Instagram और Facebook पर शेयर कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो वीडियो को किसी और प्लेटफॉर्म पर भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं, इस ऐप की और सबसे अच्छी बात ये कि एडिट किए गए वीडियो पर कोई भी 'वाटरमार्क' नहीं आता.

Reels इनसाइट्स भी होंगे एक क्लिक पर

अगर आप Instagram Reels बनाते हैं तो ये ऐप और भी फायदेमंद है. इसमें आपको Reels के Insights भी देखने को मिलते हैं, जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपकी वीडियो पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आप कहां सुधार कर सकते हैं.

आने वाले समय में मिलेंगे और भी दमदार फीचर्स

फिलहाल Edits ऐप का ये शुरुआती वर्जन है, लेकिन Meta इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. जल्द ही इस ऐप में AI-बेस्ड टूल्स, कोलैबोरेशन ऑप्शन, नए फॉन्ट्स, टेक्स्ट एनिमेशन, ट्रांजिशन इफेक्ट्स और रॉयल्टी फ्री म्यूजिक जैसी खूबियां जुड़ने वाली हैं.  

अगर आप वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं या फिर कंटेंट क्रिएशन में नए हैं, तो Meta का Edits ऐप आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. न तो इसे इस्तेमाल करना मुश्किल है और न ही इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत है. तो देर किस बात की? जाकर इसे एक बार ट्राई जरूर करें हो सकता है आपका अगला वायरल वीडियो इसी ऐप से एडिट होकर निकले!  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget