एक्सप्लोरर

एप्पल का आईपैड लें, सैमसंग का टैब? जानें आपके लिए कौन सा है फायदे का सौदा

नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं पर एप्पल iPad और सैमसंग के टैबलेट के बीच कंफ्यूज है. आखिर आपके काम के हिसाब से कौन देगा असली पैसा वसूल परफॉर्मेंस. जान लीजिए पूरी खबर.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आईपैड हेवी काम, गेमिंग के लिए अच्छा परफाॅर्म करते हैं.
  • सैमसंग टैबलेट मीडिया, मल्टीटास्किंग, फ्री एस-पेन के हिसाब से बेहतर हैं.
  • अपनी जरूरतें और बजट के अनुसार सही टैबलेट खरीदें.

आजकल लोगों के ज्यादातर काम डिजिटली पूरे होते हैं. इसके लिए बहुत से लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं. तो बहुत से लोग लैपटाॅप से इन कामों को अंजाम देते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि न फोन में मुश्किल काम कर पाते हैं और न लैपटाॅप लटकाने की झंझट चाहते हैं. और ऐसे लोगों के लिए बढ़िया काम आता है टैबलेट यानी जो काम तो किसी लैपटॉप की तरह कर देता है. मगर उसे आप फोन की तरह कहीं भी ले जा सकते हैं.

यानी कह सकते हैं कि टैब एक फोन से ज्यादा और एक लैपटाप के बराबर काम कर देता है.  कई लोग हैं जो अलग-अलग कंपनियों के टैब खरीदना पसंद करते हैं. जिनमें एप्पल का नाम तो सबसे टाॅप पर आता ही है. एप्पल कई ममलों में दूसरी बाकी कंपनियो से काफी ज्यादा आगे हैं. लेकिन बाजार में एप्पल के अलावा सैमसंग के टैब भी खूब बिक रहे हैं. आपके काम के हिसाब से कौन सा असली पैसा वसूल साबित होगा जान लें इस खबर में

इस मामले में iPad का कोई सानी नहीं

अगर आपकी प्रायरिटी बढ़िया पावर, हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और सालों-साल बिना हैंग हुए चलने वाला लैपटॉप है. तो Apple का iPad आंख बंद करके ले सकते है. Apple अपने iPad में जो बायोरेनिक और एम-सीरीज के चिपसेट देता है. उनकी ताकत के आसपास भी कोई एंड्रॉयड टैबलेट आसानी से नहीं भटकता. इसका सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि आप चाहे इसमें घंटों ग्राफिक्स का भारी काम करें फिर चार साल बाद इसे इस्तेमाल करें.

इसकी स्पीड पहले दिन जैसी ही स्मूथ बनी रहती है. इसके अलावा iPad का App इकोसिस्टम बहुत ज्यादा सही है. इसमें मिलने वाले Apps फोन वाले ऐप्स का बड़ा साइज नहीं होते बल्कि खास तौर पर बड़ी स्क्रीन के लिए डिजाइन किए जाते हैं. तो साथ ही एप्पल कम से कम 5 से 6 साल तक लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट देता है. यही वजह है कि सालों बाद बेचने पर भी iPad की रीसेल वैल्यू बाजार में सबसे ज्यादा मिलती है.


एप्पल का आईपैड लें, सैमसंग का टैब? जानें आपके लिए कौन सा है फायदे का सौदा

इन मामलों Samsung पड़ता है भारी

दूसरी तरफ अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखने, मल्टीटास्किंग कामों के लिए टैबलेट ढूंढ रहे हैं तो Samsung बाजी मार ले जाता है. Samsung के टैबलेट्स का Aspect Ratio चौड़ा होता है जिसकी वजह से Youtube और OTT पर वीडियो देखते वक्त स्क्रीन के ऊपर-नीचे मोटी काली पट्टियां नहीं दिखतीं. इनकी एमोलेड स्क्रीन के कलर्स इतने शानदार होते हैं कि वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाता है. 

लेकिन Samsung का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है बॉक्स के अंदर मुफ्त मिलने वाला एस-पेन. जहां Apple पेंसिल के लिए आपको अलग से 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं Samsung यह Styles बिल्कुल फ्री देता है. इसके अलावा Samsung का डेक्स मोड आपके टैबलेट को एक क्लिक में बिल्कुल कंप्यूटर जैसी स्क्रीन में बदल देता है. इसमें आप मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं और पैनड्राइव लगाकर कोई भी फाइल आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.


एप्पल का आईपैड लें, सैमसंग का टैब? जानें आपके लिए कौन सा है फायदे का सौदा

यह भी पढ़ें: गैलरी में फोटो न वीडियो फिर भी स्टोरेज फुल! कौन खा रहा फोन का स्पेस?

ऐसे पता करें आपके लिए बेस्ट क्या

अब बात आती आपके लिए सही गैजेट कौनसा होगा. अगर आप पहले से iPhone और Macbook इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बिना सोचे iPad ही लेना चाहिए. Apple के इकोसिस्टम में फाइल शेयर करना, कॉल रिसीव करना और कॉपी-पेस्ट करना इतना आसान होता है कि आपका काम मिनटों में हो जाएगा. वहीं अगर आप एंड्रॉयड फोन यूजर हैं तो iPad में कुछ परेशानी आ सकती हैं. 

बजट के नजरिए से देखें तो 26 से 30 हजार की शुरुआती रेंज में बेसिक iPad सही है. क्योंकि इस बजट के Android टैबलेट दो साल बाद धीमे पड़ने लगते हैं. लेकिन अगर आप 50 हजार से ऊपर खर्च कर रहे हैं. तो सैमसंग में ज्यादा फीचर्स वाले टैब ऑप्शन चेक कर सकते हैं 

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Advertisement

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget