Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
Vi ने अपने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. पहले 859 रुपये में मिलने वाला यह रिचार्ज अब 40 रुपये महंगा हो गया है. जानें Vi के इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स

- बिंग ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, 2GB बैकअप डेटा सुविधा.
अब Vodafone Idea (Vi) के एक प्रीपेड प्लान के लिए यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने अपने 84 दिन की वैलिडिटी वाले 859 रुपये के रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है.अब इसी प्लान के लिए 40 रुपये एक्सट्रा देने होंगे. कंपनी की वेबसाइट पर भी नई कीमत अपडेट कर दी गई है. तो आइए जानते हैं कि इस प्लान में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और Vi के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले दूसरे कौन से रिचार्ज ऑप्शन मौजूद हैं.
अब Vi के 84 दिन वाले प्लान के लिए कितना करना होगा खर्च?
Vodafone Idea (Vi) ने अपने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 859 रुपये से बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है. अब यूजर्स को इस प्लान के लिए 40 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, हालांकि कीमत बढ़ने के बाद भी प्लान में मिलने वाले फायदे पहले जैसे ही हैं.
Vi के 899 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
Vi के इस प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा दिया जाता है. यूजर्स करीब तीन महीने तक बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत के बिना इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्लान में Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस भी शामिल है, जहां मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर फिल्में, टीवी शो और लाइव न्यूज देखी जा सकती हैं.
Vi का सबसे सस्ता 84 दिन वाला 5G प्लान
कीमत बढ़ने के बाद 899 रुपये वाला प्लान Vi के उन 84 दिन की वैलिडिटी वाले ऑप्शनों में सबसे किफायती है, जिनमें 5G डेटा की सुविधा मिलती है, हालांकि कंपनी के पास 548 रुपये का रिचार्ज भी है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी, 7GB डेटा, 4G कनेक्टिविटी और Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस मिलता है. वहीं 1,599 रुपये वाला प्लान इस कैटेगरी में महंगे ऑप्शनों में शामिल है. इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा और Netflix का एक्सेस जैसे फायदे मिलते हैं. अगर सिर्फ 84 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए, तो Vi का 470 रुपये वाला प्लान भी एक ऑप्शन है, हालांकि इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलती है.
यह भी पढ़ें - Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Vi के 899 रुपये वाले प्लान के दूसरे बेनिफिट्स
इस प्लान में Vi का Binge All Night बेनिफिट भी मिलता है. इसके तहत यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं और इस दौरान इस्तेमाल किया गया डेटा उनके रोजाना मिलने वाले डेटा कोटे से नहीं कटता है. इससे इस समय के दौरान वीडियो स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग और ब्राउजिंग की जा सकती है. इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है. वहीं Data Delight के तहत हर महीने 2GB तक अतिरिक्त बैकअप डेटा भी मिलता है. इसे क्लेम करने के लिए Vi ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
यह भी पढ़ें - Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव






















