एक्सप्लोरर

Make in India फोन का हर तरफ बज रहा डंका, मोबाइल एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ा

Mobile Phone Exports: मोबाइल एक्सपोर्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत ने एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है. यह मोबाइल एक्सपोर्ट 40 फीसदी से ज्यादा रहा है.

India Mobile Phone Exports: हाल ही में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत ने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है. दुनिया तेजी से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट को लेकर भारत की तरफ देख रही है. अगर हम आंकड़ों की बात करें तो 2024 में भारत का मोबाइल एक्सपोर्ट 40 फीसदी से ज्यादा रहा है. जबकि चीन में मोबाइल एक्सपोर्ट 2.78 फीसदी गिर गया है. 

अगर वियतनाम की बात की जाए तो यहां मोबाइल एक्सपोर्ट में 17.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. चीन और वियतनाम दोनों ही दुनिया में मोबाइल एक्सपोर्ट के मामले में सबसे ऊपर हैं. दोनों ने ही मोबाइल एक्सपोर्ट मार्केट में अपना दबदबा बनाकर रखा हुआ था. लेकिन अब भारत तेजी से चीन और वियतनाम का दबदबा खत्म कर रहा है. 

पीएलआई स्कीम से हुआ इतना फायदा 

अगर भारत मोबाइल एक्सपोर्ट में चीन जैसे देश को पीछे छोड़कर आगे निकल पाया है, तो इसमें पीएलआई स्कीम का बड़ा रोल रहा है. पीएलआई योजना भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य न केवल विदेशी कंपनियों को देश में रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि छोटे रोजगार को लाने के लिए घरेलू और स्थानीय उत्पादन को भी प्रोत्साहित करना है.

पीएलआई स्कीम की वजह से ही दुनिया की बड़ी मोबाइल कंपनी एप्पल, वीवो, शाओमी और सैमसंग लोकल स्तर पर स्मार्टफोन प्रोडक्शन कर रहे हैं. 

मोबाइल एक्सपोर्ट में भारत की ग्रोथ 

इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के आंकड़ों की मानें तो 2023 में दुनिया में मोबाइल एक्सपोर्ट 136.3 बिलियन डॉलर रहा है, लेकिन 2024 में इसमें गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद यह आंकड़ा 132.5 बिलियन डॉलर हो गया. इसी कड़ी में 2023 में वियतनाम में मोबाइल एक्सपोर्ट 31.9 फीसद रहा. लेकिन 2024 में घटकर 26.27 हो गया. वहीं अगर हम भारत की बात करें तो 2023 में भारत से 11.1 बिलियन डॉलर का मोबाइल एक्सपोर्ट हुआ था. जोकि 2024 में बढ़कर 15.6 बिलियन डॉलर हो गया. इस हिसाब से एक साल में भारत ने सीधे-सीधे 4.50 फीसदी ग्रोथ हासिल की है.

यह भी पढ़ें:-

आज से बदल गए मोबाइल नंबर पोर्ट करने के नियम, अब करना होगा 7 दिन का इंतजार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSNL Cheapest Plans: सिम एक्टिव रखना है? ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा
सिम एक्टिव रखना है? ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा
Emergency Call Without SIM: फोन में सिम न होने पर भी कैसे लग जाती है 112 पर कॉल, कैसे काम करता है इमरजेंसी सिस्टम?  
फोन में सिम न होने पर भी कैसे लग जाती है 112 पर कॉल, कैसे काम करता है इमरजेंसी सिस्टम?  
हर QR Code एक जैसा नहीं होता! जानिए Static और Dynamic में क्या होता है अंतर और कैसे करते हैं काम
हर QR Code एक जैसा नहीं होता! जानिए Static और Dynamic में क्या होता है अंतर और कैसे करते हैं काम
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget