एक्सप्लोरर

एक साथ Apple के कई प्रॉडक्ट से जोड़ेगा macOS का लेटेस्ट वर्जन Monterey, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Apple ने कई टेस्टिंग के बाद macOS के लेटेस्ट वर्जन Monterey को सभी के लिए जारी कर दिया है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खास फीचर्स हैं, जिनकी चर्चा हर जगह है. आइए जानते हैं आखिर क्या-क्या खास है इसमें.

macOS के चाहने वालों का लंबा इंतजार पिछले दिनों खत्म हो गया. Apple ने कई टेस्टिंग के बाद macOS के लेटेस्ट वर्जन मॉन्टेरी (Monterey) को सभी के लिए जारी कर दिया है. अब यह सभी के लिए डाउनलोड करने को उपलब्ध है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खास फीचर्स हैं, जिनकी चर्चा हर जगह है. आइए जानते हैं आखिर क्या-क्या खास है इसमें.

क्या-क्या है खास?

यहां हम विस्तार से एक-एक करके जानेंगे macOS के लेटेस्ट वर्जन मॉन्टेरी (Monterey) की खासियत के बारे में.

  • यह नया अपडेट अधिक से अधिक Apple प्रॉडक्ट से जुड़ने का मौका देता है. इसका यूनिवर्सल कंट्रोल फीचर्स आईपैड (iPad), मैकबुक (MacBook) व आईमैक (iMac) जैसे अलग-अलग डिवाइस को एक ही समय पर यूज करने का ऑप्शन देता है. उदाहरण के लिए अगर आप ऐप्पल पेंसिल के जरिए आईपैड में Keynote प्रेजेंटेशन पर कोई नोट या स्कैच बनाते हैं, तो यह अपने आप आपकी Mac डिवाइस पर भी दिखाई देगा.
  • macOS Monterey एयरप्ले को मैक मशीन पर लाता है. इससे आप अपनी पसंदीदा ट्यूनंस को अपने पावरफुल iMac स्पीकर्स पर क्विक वायरलेस कनेक्शन के जरिए चला सकते हैं. आप अपने एक Apple डिवाइस से दूसरे Apple डिवाइस पर एयरप्ले के जरिए कंटेंट शेयर कर सकते हैं.
  • यह अपडेट उन लोगों के लिए खास फीचर्स लेकर आया है जो FaceTime पर अधिक समय बिताते हैं. उन्हें इसके जरिए चैट्स पर स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है.
  • macOS Monterey पर आपको ग्रिड व्यू का नया ऑप्शन मिलेगा, इसमें बोलने वाले अलग से हाइलाइट्स हो सकेंगे.
  • macOS Monterey वर्जन में नया वॉइस आइसोलेशन फीचर दिया गया है. इसकी मदद से कॉल के दौरान अब बैकग्राउंड का शोर नहीं सुनाई देगा.
  • यह अपडेट एक शेयरप्ले ऑप्शन भी लेकर आया है, जिसकी मदद से कॉल के दौरान आप अपने दोस्तों के साथ कोई मूवी या प्रोजेक्ट शेयर कर सकते हैं.
  • यह वर्जन सफारी यूज करने वालों के लिए भी खास होगा. दरअसल इसमें एक बेहतर इंटरफेस दिया गया है.

इस तरह करें डाउनलोड

  • इस ऑपरेटिंग सिस्टम का अपग्रेडेशन बिल्कुल मुफ्त है. आप 2015 से पहले और 2015 से बाद के iMAC, MacBook में भी इसे अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा 2014 से पहले व 2014 के बाद के Mac Mini के लिए भी इसका अपडेट उपलब्ध होगा.
  • अपडेट करने के लिए आपको पहले सिस्टम प्रेफ्रेंस में जाना होगा. इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके अलावा आप Apple के मैन्यू पर जाकर अबाउट दिस मैक ऑप्शन पर क्लिक करके अपडेट चेक कर सकते हैं. अगर कोई अपडेट दिखे तो उस पर क्लिक करके यह लेटेस्ट वर्जन अपडेट कर लें.

ये भी पढ़ें

Dogecoin: दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk को क्यों पसंद है यह क्रिप्टोकरेंसी?

Fino Payments Bank IPO: आ रहा एक और कमाई का मौका, 29 अक्टूबर को लगाएं सिर्फ 14000 रुपये, मिल सकता है शानदार मुनाफा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget