एक्सप्लोरर

CES 2024 में लॉन्च हुआ Lenovo Tab M11, मिलेगी 11 इंच की बड़ी स्क्रीन, 7040mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Lenovo Tab M11: लेनोवो ने एक बेहतरीन टैबलेट लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को एक फास्ट रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की स्क्रीन मिलेगी, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

Lenovo Tab M11: अमेरिका के लॉस वेगस में चल रहे सीईएस 2024 इवेंट में लेनोवो ने अपना एक नया टैबलेट लॉन्च किया है. इस टैबलेट का नाम Lenovo Tab M11 है. इस टैबलेट में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले दी है. इसके अलावा इस टैबलेट में यूजर्स को 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. आइए हम आपको लेनोवो के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं.

लेनोवो ने लॉन्च किया नया टैबलेट

यह टैबलेट लेनेवो टैब एम 10 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, और इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड इसका डिस्प्ले ही है. यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर रन करता है. जनवरी 2028 तक यह टैबलेट दो सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करेगा. इस टैब में प्रोसेसर के लिए हीलियो जी8 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस टैब का वजन 465 ग्राम है. आइए हम आपको इस टैबलेट के सभी स्पेसिफिकेशन्स की लिस्ट दिखाते हैं.

नए टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 1920×1200 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच की डिस्प्ले
  • बैक कैमरा: इस टैब के पिछले हिस्से में13MP का कैमरा सेटअप दिया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: इस टैब के अगले हिस्से में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
  • प्रोसेसर: लेनोवो के इस नए टैब में कंपनी ने Octa-core Helio G88 SoC चिपसेट दिया है.
  • बैटरी: इस टैब में 7,040 mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
  • कनेक्टिविटी फीचर्स: 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी5.1, डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट.
  • कलर ऑप्शन: लूना ग्रे और सीफोम ग्रीन

नए टैबलेट की कीमत

इस टैब को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. पहला वेरिएंट 4GB RAM और 64GB Storage के साथ आता है. इसका दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, इस टैब का टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. यह टैब अप्रैल में 179 डॉलर यानी करीब 14,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: इस शॉपिंग ऐप ने भी किया Republic Day Sale का ऐलान, जानें किन स्मार्टफोन पर मिलेगी धमाकेदार डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget