एक्सप्लोरर

एक LED बल्ब कितनी बिजली खाता है? अगर 24 घंटे ऑन रखा जाए तो महीने में बिल कितना आयेगा?

पूरे दिन एलईडी बल्ब के इस्तेमाल पर बिजली बिल पर पड़ने वाला असर उस पार्टिकुलर एलईडी बल्ब की वाट क्षमता और एरिया में बिजली की यूनिट कीमत पर डिपेंड करता है.

LED Bulb : लाइट हमारे दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और सही लाइट बल्ब का चयन हमारे बिजली के बिल की खपत पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है. महंगाई से हम सभी परेशान हैं. ऐसे में, सही लाइट बल्ब को चुनना जरूरी है. एलईडी बल्ब एक पॉपुलर और अच्छा लाइटिंग ऑप्शन है जो बिजली के बिल और ऊर्जा खपत को कम करने में मदद करता है. एलईडी बल्ब पारंपरिक तापदीप्त बल्बों के मुकाबले 80-90% कम बिजली खाते हैं. इसके अलावा, एलईडी बल्बों की लाइफ भी पारंपरिक बल्बों की तुलना में अधिक होती है. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आप पूरा दिन यानी 24 घंटे किसी एलईडी बल्ब को जलाते हैं तो यह आपके महीने के बिल पर कितना असर डालता है? आइए इस आर्टिकल में इस बारे में डिटेल में जानते हैं. 

LED बल्ब पूरा दिन में कितनी बिजली खाता है?

भारत में पूरे दिन एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत और बिजली बिल पर पड़ने वाला असर उस पार्टिकुलर एलईडी बल्ब की वाट क्षमता और एरिया में बिजली की यूनिट कीमत पर डिपेंड करता है. उदाहरण के तौर पर, मान लेते हैं कि एलईडी बल्ब की वाट क्षमता 9 वाट है, और बिजली की कीमत एरिया में 8 रुपये प्रति यूनिट (kWh) है. अब पूरे दिन की बिजली खपत को निकालने के लिए हमें वाट क्षमता को प्रति दिन की खपत बिजली की यूनिट में बदलना पड़ेगा.

9 वाट 0.009 किलोवाट (kW) के बराबर होता है. इसलिए, यदि एलईडी बल्ब पूरे दिन इस्तेमाल किया जाता है, तो यह इतनी बिजली की खपत करेगा :

0.009 kW x 24 घंटे = 0.216 kWh

एक दिन के लिए इस एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करने की कीमत निकालने के लिए हमें इसकी बिजली की खपत को बिजली के यूनिट प्राइस से मल्टीप्लाई करना होगा.

0.216 kWh x 8/kWh = 1.73 रुपये

पूरे महीने में कितना बिजली बिल आ जाएगा?

उदाहरण से पता चला है कि भारत में पूरे दिन के लिए 9 वाट के एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करने पर लगभग 1.73 रुपये का बिजली बिल बनता है. अब महीने का निकालने के लिए आप इसे 30 से गुणा कर सकते हैं. इस हिसाब से,  52 रुपये बैठ जाते हैं. कुल मिलाकर अगर आपके घर में 9 वाट का एलईडी बल्ब है और एरिया में बिजली की कीमत  8 रुपये प्रति यूनिट (kWh) है, तो 24 घंटे बल्ब को जलाने पर भी महीने में 52 रुपये बिल आएगा. 

यह ध्यान देने योग्य है कि यह केवल एक उदाहरण है, और वास्तविक कीमत किसी एलईडी बल्ब की वाट क्षमता, बिजली यूनिट की कीमत और उपयोग पैटर्न के आधार पर भिन्न हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - गर्मी बस शुरू हो चुकी है...जानिए विंडो एसी या स्प्लिट एसी, किसे खरीदने में है समझदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget