एक्सप्लोरर

2021 में लॉन्च हुए Samsung और Vivo के शानदार बजट स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10 हजार रुपए

अगर आप 10 हजार की रेंज में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Vivo, Samsung और Redmi के ये न्यू लॉन्च स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. इन स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट फीचर्स के साथ दमदार बैटरी मिलेगी.

आजकल स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एक से एक शानदार फोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. अगर आप 10 हजार के बजट में एक शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो 2021 में Samsung और Vivo ने अपने दो लेटेस्ट फोन लॉन्च किए हैं. बजट सेगमेंट के इन दोनों स्मार्टफोन में आपको दमदार बैटरी मिलेगी. दोनों फोन में लेटेस्ट फीचर्स और शानदार फोटो के लिए 4 कैमरे दिए गए हैं. इन दोनों फोन के अलावा आपको मार्केट में 10 हजार की कीमत में और कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे. आइये जानते हैं इनके खास फीचर्स और कीमत.

Samsung Galaxy M02s के स्पेसिफिकेशन और कीमत सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,560 पिक्सल का है. परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 450 का प्रोसेसर, 64GB की स्टोरेज और 4GB रैम दी गई है. स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं. ये स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर बेस्ड है. फोन में 5,000mAh की मजबूत बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बात करें इसके कैमरे की तो इसमें 4 कैमरे का ऑप्शन है. जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का पोट्रेट लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है भारत में इस फोन की कीमत करीब 10,000 रुपये है.

Vivo Y12s के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत डुअल-सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है. इसकी स्क्रीन 6.51-इंच HD+ IPS की है. फोन में आपको 3GB रैम, स्नैपड्रैगन 439 का प्रोसेसर मिलेगा. फोटोग्राफी के लिहाज से भी ये काफी अच्छा फोन है इसके रियर में 13MP और 2MP के दो कैमरे मिलेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉल के 8MP का कैमरा दिया गया है. फोन की इंटरनल मेमोरी 32GB है, जिसे आप बढ़ा सकते हैं. कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक माइक्रो-USB पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. वहीं साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. जिसमें 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. फोन के 3GB + 32GB वेरिएंट वाले मॉडल के लिए आपको 9,990 रुपये देने होंगे. आपको दो कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू में ये फोन मिलेगा.

Redmi 9 Power के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत साल 2020 के आखिर में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन बजट सेगमेंट के शानदार फोन में से एक है. शाओमी के Redmi 9 Power में 6000mAh की दमदार बैटरी और 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. ये स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर वर्क करता है. फोन में आपको 6.53 इंच फुल HD + डिस्प्ले दिया गया है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 का प्रोसेसर, 4 GB रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन के रियर में चार कैमरे हैं जिसमें 48 MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 8 MP का एक और 2 MP के दो सेंसर दिए गए है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैलरी में स्टोर फोटो और वीडियो का गूगल को कैसे चल जाता है पता? हैश मैचिंग टेक्नोलॉजी का है कमाल
गैलरी में स्टोर फोटो और वीडियो का गूगल को कैसे चल जाता है पता? हैश मैचिंग टेक्नोलॉजी का है कमाल
क्या एक फोन से दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकता है? जानिए क्या है इसकी पूरी सच्चाई
क्या एक फोन से दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकता है? जानिए क्या है इसकी पूरी सच्चाई
किस तकनीक पर काम करता है एथेनॉल चूल्हा, 1 घंटा चलाने पर कितना आएगा खर्च?
किस तकनीक पर काम करता है एथेनॉल चूल्हा, 1 घंटा चलाने पर कितना आएगा खर्च?
Wi-Fi और Bluetooth के दौर में भी TV Remote में Infrared क्यों इस्तेमाल होती है? जानिए क्या है वजह
Wi-Fi और Bluetooth के दौर में भी TV Remote में Infrared क्यों इस्तेमाल होती है? जानिए क्या है वजह

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget