एक्सप्लोरर

आज 40-50 रुपये में मिल जाने वाले Earphone की शुरुआत ऐसे हुई थी, पहला Earphone ऐसा दिखता था  

क्या आप जानते हैं दुनिया का पहला ईयरफोन कब और किसने बनाया था? अगर नहीं, तो आज इस लेख के माध्यम से जानिए. 

World First Earphone/Headphone: दिल्ली जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ईयरफोन, इयरबड्स या हेडफोन क्या भूमिका निभाते हैं इस बात से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे. मेट्रो में आज अमूमन हर व्यक्ति के कान में या तो ईयरफोन लगे होते हैं या हेडफोन. बाजार में आज ईयरफोन 40 से 50 रुपये में भी मिल जाते हैं. क्या आप जानते हैं जिस ईयरफोन को आज आप इतने सस्ते में खरीद पा रहे हैं इसकी शुरुआत कैसे हुई थी? दुनिया का पहला एयरफोन कैसा दिखता था? शायद ही कोई इस बारे में जानता होगा. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि दुनिया का पहला ईयरफोन कैसा दिखता था, इसे कब बनाया गया और फिर कैसे हेडफोन की शुरुआत हुई.

टेलीफोन के रिसीवर से आया इयरफोन/हेडफोन का आइडिया

हेडफोन या ईयरफोन का आईडिया टेलीफोन के जरिए आया. उस समय टेलीफोन के जरिए ही इलेक्ट्रिकल सिग्नल को लोग साउंड के माध्यम से सुन पाते थे. टेलीफोन के रिसीवर वाले हिस्से से ही ईयरफोन या हेडफोन का आईडिया पनपा और फिर इस पर काम शुरू हुआ. बता दें, 1880 में पहला हेडफोन एक टेलिफोन ऑपरेटर के द्वारा इस्तेमाल किया गया था जिसे Ezra Guilliland ने बनया था. इसे हेडफोन नहीं कहा जा सकता था क्योंकि इसमें सुनने के लिए एक ही Earpiece था जबकि दूसरी तरफ कंधे में हेडफोन का रिसीवर होता था. इस हेडफोन का वजन 4.5 किलोग्राम था. इसके बाद 1891 में एक फ्रेंच इंजीनियर Ernest Mercadier ने इयरफोन पर काम करना शुरू किया. कई एक्सपेरिमेंट करने के बाद वे एक छोटा इयरफोन बनाने में कामयाब हुए जिसे उन्होंने “bi-telephone” के नाम से पेटेंट करवाया. इसे ही दुनिया का पहला ईयरफोन कहा गया.


आज 40-50 रुपये में मिल जाने वाले Earphone की शुरुआत ऐसे हुई थी, पहला Earphone ऐसा दिखता था  

सही मायनों में पहला हेडफोन इस साल विकसित हुआ

दुनिया का पहला हेडफोन ब्रिटिश कंपनी इलेक्ट्रोफोन ने 1894 में विकसित किया था. कंपनी ने हेडफोन का आविष्कार इसलिए किया ताकि उसके ग्राहक घर बैठे करंट न्यूज़ या ब्रिटेन के थिएटर में हो रहे लाइव परफॉर्मेंस को सुन सके. ये हेडफोन आज के हेडफोन से थोड़ा अलग थे और Stethoscope की तरह दिखते थे जिन्हें हाथ से पकड़कर रखना पड़ता था. 


आज 40-50 रुपये में मिल जाने वाले Earphone की शुरुआत ऐसे हुई थी, पहला Earphone ऐसा दिखता था  

इसके बाद 1910 में अमेरिकन नेवी रेडियो कम्युनिकेशन के नए-नए तरीके ढूंढ रही थी. उसी दौर के एक इंजीनियर Nathaniel Baldwin ने फर्स्ट जनरेशन ऑफ मॉडर्न हेडफोन की खोज की. ये हेडफोन आज के जमाने में यूज होने वाले हेडफोन की तरह ही दिखते थे. कहा जाता है कि इस हेडफोन की खोज Nathaniel Baldwin ने किचन की टेबल पर बैठकर की थी. इसके बाद उन्होंने इस हेडफोन के मॉडल को एक अमेरिकन नेवी के ऑफिसर को दिखाया लेकिन तब लोगों ने इस हेडफोन को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. कुछ ट्रायल के बाद नेवी के ऑफिसर्स ने पाया कि ये हेडफोन पहले अविष्कार किए गए सभी हेडफोन से बेहतर था और इसमें आवाज साफ-साफ सुनाई देती थी. ये हेडफोन यूज करने में भी काफी आरामदायक था. इसके बाद फिर जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी अच्छी होते गई वैसे-वैसे नए और एडवांस इयरफोन और हेडफोन आते गए. 

यह भी पढ़ें: पेमेंट फेल या बैंक सर्वर डाउन की दिक्कत से ऐसे बचें, ये तरीका काफी काम आएगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget