एक्सप्लोरर

मेगापिक्सल से जुड़े इन मिथकों के बारे में जानते हैं आप!

ज्यादातर मेगापिक्सल वाले मोबाइल से तस्वीर साफ आती है? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो अपने भ्रम को दूर कर लें और मोबाइल खरीदने से पहले ये खबर पढ़ें.

नई दिल्ली: ज्यादा मेगापिक्सल वाले मोबाइल से खींची गई तस्वीर की क्वालिटी ज्यादा साफ होती है ? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो ये आपका भ्रम है. मोबाइल ग्राहक मोबाइल खरीदते वक्त कई बातों का ध्यान रखते हैं. जैसे बैटरी, स्क्रीन साइज और कैमरे की क्वालिटी क्या है. कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मोबाइल में ज्यादा मेगापिक्सल होने का दावा करती हैं. कुछ कंपनियां ये भी दावा करती हैं कि उनके मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 40 मेगापिक्सल का स्पेंसर, 6 मेगापिक्सल का अलट्रावाइड एंगल और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस की सुविधा है.

अमेरीकी पत्रिका ‘साइंटिफिक अमेरिका’ का कहना है कि फोटोग्राफी की क्वालिटी जांचने के लिए सिर्फ मेगापिक्सल की संख्या काफी नहीं होती. इसे आप अगर आसान भाषा में समझा चाहें तो कह सकते हैं मेगा पिक्सल की संख्या से कैमरे की रिजोल्यूशन का पता चलता है. आसान शब्दों में कहें तो मान लीजिए आप किसी तस्वीर को A-4 साइज की शक्ल में निकालना चाहते हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस मोबाइल का चुनाव करते हैं. हां, किसी तस्वीर को A-4 साइज के बजाय उससे बड़ा A-2 साइज पर प्रिंट करवाना है तो आपको मेगापिक्सल की संख्या की चिंता करनी चाहिए. मोबाइल से ली गई तस्वीर को साझा करने या फिर किसी वेबसाइट पर अपलोड करना हो तो ऐसी स्थिति में लोड होने के लिए उसे साइज में छोटा होना चाहिए.

स्पेन में हायर काउंसिंल फॉर साइंटिफिक रिसर्च से जुड़े एक शोधकर्ता बताते हैं,”तस्वीर की क्वालिटी जिससे प्रभावित होती है वो कैमरे का पिक्सल नहीं बल्कि उनका साइज होता है और इसका फैसला सेंसर करता है, जिसका काम रोशनी इकट्ठा करना होता है.” फोटोग्राफी में पारंगत लोगों का कहना है कि रोशनी के बिना फोटोग्राफी नहीं हो सकती.

अमेरीकी पत्रिका ‘साइंटिफिक अमेरिकन’ के मुताबिक इमेज सेंसर का साइज ज्यादा मायने रखता है. आमतौर पर सेंसर जितना बड़ा होगा, उसकी पिक्सल भी उतनी ही बड़ी होगी और पिक्सल की साइज जितनी ज्यादा होगी, ये और ज्यादा रोशनी जमा कर सकता है. कह सकते हैं ज्यादा रोशनी जमा करने से तस्वीर की अच्छी क्वालिटी सामने आती है. तो, ऐसे में सवाल उठता है कैसे मालूम किया जाए कौन सा सेंसर बेहतर है? आमतौर पर मोबाइल निर्माता कंपनियां कैमरा सेंसर का साइज बताती हैं. इसलिए अगर आप मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने विवेक का इस्तेमाल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget