एक्सप्लोरर

 Update और Upgrade... दोनों एक ही हैं या इनमें कोई अंतर है? यहां जानिए

स्मार्टफोन या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपने 2 वर्ड जरूर सुने होंगे. एक है अपडेट और दूसरा है अपग्रेड. जानिए इनमें क्या अंतर है.

मोबाइल फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप आदि का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. इनका इस्तेमाल करते-करते आपने 2 वर्ड इनसे जुड़े हुए जरूर सुने होंगे जिसमें पहला है अपडेट और दूसरा अपग्रेड. कई लोग इन दोनों वर्ड का मतलब एक ही निकालते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. आपने ये बात गौर कि होगी कि जब मोबाइल फोन में किसी ऐप्लिकेशन के लिए कोई अपडेट आता है तो ऊपर से नोटिफिकेशन बार-बार आने लगता है. वही जब पूरे मोबाइल फोन की बात आती है तो अपग्रेड के नोटिफिकेशन भी दिखाई देने लगते हैं. आज जानिए की अपडेट और अपग्रेड में क्या अंतर है.

अपडेट क्या है?

 स्मार्टफोन या लैपटॉप में आपने देखा होगा कि समय के साथ कई ऐप अपडेट के नोटिफिकेशन देने लगते हैं. प्लेस्टोर में भी अपडेट के लिए ऑप्शन दिखाई देता है. जब आप किसी ऐप या सॉफ्टवेयर को अपडेट करते हैं तो आपको कुछ नए फीचर ऐप में दिखने लगते हैं. नए अपडेट में आपको अच्छे फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, बग से जुड़ी कोई समस्या का हल या कुछ नए ऑप्शन ऐप में मिल जाते हैं. ऐप्लिकेशन के अपडेट से फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई बदलाव या फर्क नहीं पड़ता है. मोबाइल एप्लीकेशन में समय-समय पर अपडेट इसलिए दिए जाते हैं ताकि यूजर एक्सपीरियंस को ऐप पर बेहतर बनाया जा सके.

क्या है अपग्रेड?

अपग्रेड सामान्य तौर पर मोबाइल फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम का होता है. उदाहरण के लिए इसे आप ऐसे समझिए यदि आपके स्मार्टफोन पर अभी OS एंड्राइड 10 है तो जब आप मोबाइल फोन को अपग्रेड करेंगे तो एंड्राइड 11 पर आप स्विच हो जाएंगे. यानी आपको एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा जिसमें सारा इंटरफेस बदल जाएगा या बेहतर हो जाएगा. वहीं, अगर आप कंप्यूटर में ये करते हैं तो विंडो को अपग्रेड करने पर नई विंडो आ जाएगी और पूरा सिस्टम चेंज हो जाएगा. जो लोग इस वक़्त नई विंडो चलाते हैं वो इसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.  

अंतर ये है

-ऐप्लिकेशन अपडेट जहां कुछ समय में हो जाता है. वहीं, अपग्रेड एक लंबा प्रोसेस है. आपने देखा होगा जब आप एक ऐप को अपडेट करते हैं तो ये कुछ मिनट में हो जाता है जबकि विंडो अपग्रेड कई बार घंटों का समय ले सकता है.

-अपडेट से मोबाइल फोन या लैपटॉप पर कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि सिस्टम अपग्रेड से पूरा इंटरफेस मोबाइल फोन या लैपटॉप का बदल जाता है.

-अपडेट ऐप्लिकेशन तक सीमित है जबकि अपग्रेड कंप्यूटर या मोबाइल फोन के पूरे सिस्टम से जुड़ा हुआ है. अपग्रेड में लुक, डिजाइन, फीचर्स आदि कई चींजें पूरे सिस्टम की बदल जाती हैं.

-जब आप किसी ऐप को अपडेट करते हैं तो आपको इसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती जबकि जब आप सिस्टम या मोबाइल फोन को अपग्रेड करते हैं तो आपको कई सेटिंग फिर से करनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें:

Playstore पर सभी ऐप सेफ नहीं होते... इस तरह करें असली-नकली में पहचान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC Buying Tips: AI PC खरीदने जा रहे, Snapdragon, Ryzen AI और Intel Ultra में क्या अंतर?
AI PC खरीदने जा रहे, Snapdragon, Ryzen AI और Intel Ultra में क्या अंतर?
Jio 3 Year Plan : बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान
बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान
Diwali Safety Tips: दिवाली से पहले ऐसे चेक करें इलेक्ट्रिकल वायरिंग और स्विच बोर्ड, वरना होगा नुकसान
दिवाली से पहले ऐसे चेक करें इलेक्ट्रिकल वायरिंग और स्विच बोर्ड, वरना होगा नुकसान
iPhone Duo Customization : अब आपकी पसंद से तैयार होगा iPhone Duo, Caviar ने दिया कस्टमाइजेशन
अब आपकी पसंद से तैयार होगा iPhone Duo, Caviar ने दिया कस्टमाइजेशन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के दिल में तब भी बाबर आज भी बाबर', सोनिया गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कांग्रेस के दिल में तब भी बाबर आज भी बाबर', सोनिया गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
Deepotsav Live: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, CM योगी ने की आरती, लाखों दीयों से जगमगाई रामनगरी
Live: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, CM योगी ने की आरती, लाखों दीयों से जगमगाई रामनगरी
'रामायण' से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग
'रामायण' से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग
अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया
अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया
कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें...’
कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें...’
महाराष्ट्र: शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, उद्धव ठाकरे कल करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र: शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, उद्धव ठाकरे कल करेंगे मुलाकात
J&K Bank Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर बैंक में 1397 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन 
जम्मू कश्मीर बैंक में 1397 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन 
Cattle Deworming: दुधारू पशुओं को साल में कितनी बार देनी चाहिए कीड़े मारने की दवा?
दुधारू पशुओं को साल में कितनी बार देनी चाहिए कीड़े मारने की दवा?
Embed widget