एक्सप्लोरर

फ्री में अपने फोन पर कैसे चला सकते हैं ChatGPT, पहले यह जान लीजिए और फिर चैटबॉट से पूछें सवाल

ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' को आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईओएस पर फ्री में कैसे चला सकते हैं आज इस बारे में जानिए. 

How to use chatGPT: दुनियाभर में ओपन एआई के 'चैट जीपीटी' ने सनसनी मचाए हुई है. चैट जीपीटी ने महज 2 महीने से भी कम में 100 मिलियन का यूजर बेस हासिल कर लिया है. ये चैटबॉट इतना सक्षम है कि इसने लॉ, एमबीए और मेडिकल के एग्जाम भी आसानी से पास कर लिए हैं. चैट जीपीटी के आने के बाद बाजार में लोग एआई पर खूब चर्चा कर रहे हैं और कई बड़ी टेक कंपनियां तो एआई प्रोजेक्ट पर काम करने लगी हैं. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप कैसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईओएस पर फ्री में चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शुरुआत में जब चैट जीपीटी लांच हुआ था तब ये ज्यादा सुर्खियों में नहीं था लेकिन अब इसकी पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ चुकी है कि हर व्यक्ति चाहता है कि एक बार वो चैट जीपीटी चलाएं और देखें कि आखिर ये कैसा टूल है और क्यों हर जगह छाया हुआ है.

एंड्रॉयड फोन पर इस तरह चलाएं चैट जीपीटी

-अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर चैट जीपीटी चलाने के लिए सबसे पहले वेब ब्राउज़र पर जाएं और openai.com लिखें. 
- टॉप पर आपको ओपन एआई की वेबसाइट दिखेगी. इस पर क्लिक करें. अब यहां आपको ट्राई चैट जीपीटी का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें. फिर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. आप चाहें तो अपने वॉट्सऐप नंबर या ई-मेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लॉग-इन करें और फिर इस एआई टूल का मजा उठाएं.
- लॉग-इन होते ही आपको एक सर्च बॉक्स दिखेगा जिसमें आपको अपना सवाल लिखना है. एंटर दबाते ही कुछ ही सेकंड बाद ये चैटबॉट आपको धड़ाधड़ सवालों के जवाब देने लगेगा. 

आईफोन यूजर्स भी हूबहू इसी तरीके से चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ios यूजर्स को भी रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आप इस एआई टूल का मजा उठा सकते हैं.

ऐप के नाम पर हो रही ठगी

ध्यान दें, ओपन एआई के इस टूल यानी चैट जीपीटी का अभी कोई ऐप्लीकेशन नहीं है. दरअसल, गूगल प्ले स्टोर या आईओएस स्टोर पर कई फर्जी ऐप इस नाम से उपलब्ध हैं जो लोगों का डेटा चुरा रहे हैं. ओपन एआई ने अभी कोई एप्लीकेशन आधिकारिक तौर पर नहीं बनाई है और न स्टोर्स पर डाली है. आप वेब ब्राउज़र के माध्यम से फिलहाल चैट जीपीटी का यूज कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी कराने वाली और लोन बांटने वाले सैकड़ों ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, हजारों लोगों के मारे गए पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स
iOS 27 में Siri AI की एंट्री! iPhone हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए फीचर्स
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
नए फोन में कितनी RAM जरूरी? समझें 8GB से 16GB तक पूरा हिसाब
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख
Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- 'आरोप कल्पना पर आधारित'
CJP प्रोटेस्ट: हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- 'आरोप कल्पना पर आधारित'
मुंबई मार्च के बीच मनोज जरांगे से मिले पिता हुए भावुक, अनशन के 19वें दिन बिगड़ी तबीयत
मुंबई मार्च के बीच मनोज जरांगे से मिले पिता हुए भावुक, अनशन के 19वें दिन बिगड़ी तबीयत
पाकिस्तान की खतरनाक ब्यूटी क्रीम पर भारत ने लगाई रोक, दी चेतावनी- 'भूलकर भी...'
पाकिस्तान की खतरनाक ब्यूटी क्रीम पर भारत ने लगाई रोक, दी चेतावनी- 'भूलकर भी...'
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया अरेस्ट
गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया अरेस्ट
कितने बीघा खेत के मालिक हैं किसान नेता राकेश टिकैत?
कितने बीघा खेत के मालिक हैं किसान नेता राकेश टिकैत?
Embed widget