एक्सप्लोरर

Laptop खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, चुन पाएंगे बेहतर प्रोडक्ट

अगर आप सही जानकारी के साथ बाजार में जाएंगे, तो आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अच्छे फीचर्स वाला लैपटॉप मिल जाएगा. आप 25 हजार रुपये तक बढ़िया लैपटॉप खरीद सकते हैं.

नई दिल्ली: देश में इन दिनों कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. एक बार फिर हालात बदतर होते जा रहे हैं. अधिकतर कंपनियां वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दे रही हैं. देश में लाखों लोग इस वक्त घरों से काम कर रहे हैं. ऐसे में देश में लैपटॉप की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. आज आपको बता रहे हैं कि लैपटॉप खरीदते वक्त आप किन बातों का ध्यान रखकर अपने बजट के हिसाब से बढ़िया लैपटॉप चुन सकते हैं.

बजट तय कर लें

अगर आप लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपना बजट तय कर लें. आमतौर पर बाजार में 20-25 हजार रुपये की रेंज में कई अच्छे फीचर्स वाले लैपटॉप उपलब्ध हैं. आप इंटरनेट पर बजट लैपटॉप की लिस्ट देख सकते हैं, ताकि उस रेंज में बेस्ट चुन सकें. अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग कीमत वाले लैपटॉप पेश कर रही हैं.

स्क्रीन साइज 

अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल प्रोफेशनल काम के लिए कर रहे हैं, तो जाहिर तौर पर आप मीडियम साइज का लैपटॉप खरीदना पसंद करेंगे. जानकारों की मानें तो 14 इंच वाली स्क्रीन के लैपटॉप इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से लैपटॉप का साइज देख सकते हैं.

प्रोसेसर और रैम

प्रोसेसर लैपटॉप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. अगर आप लैपटॉप खरीद रहे हैं, तो लेटेस्ट प्रोसेसर वाला प्रोडक्ट चुनें. किसी भी लैपटॉप की स्पीड और परफॉर्मेंस उसके प्रोसेसर पर निर्भर करती है. आपके लैपटॉप की रैम अगर ज्यादा होगी, तो उसकी परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी. ऐसे में लैपटॉप खरीदने से पहले यह देख लें कि उसका प्रोसेसर कौन सा है और उसमें कितने जीबी रैम है. बाजार में आपको कम बजट में 4GB रैम वाला लैपटॉप मिल जाएगा.

स्टोरेज और बैटरी

लैपटॉप का स्टोरेज जितना ज्यादा होगा, उसमें उतना डाटा आप सेव कर पाएंगे. अगर आप अपने प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो कोशिश करें कि ज्यादा स्टोरेज वाला हो. बढ़िया बैटरी भी लैपटॉप के लिए जरूरी होती है. आज के दौर में मिलने वाले लैपटॉप 3-4 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे रहे हैं. लैपटॉप का बैटरी बैकअप जितना अच्छा होगा आप उसे उतनी देर तक इस्तेमाल कर पाएंगे.

WhatsApp के डेस्कटॉप यूजर्स उठा सकते हैं वॉइस और वीडियो कॉलिंग का फायदा, जानिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget