एक्सप्लोरर

Alert! WhatsApp ग्रुप के जरिये हो रही ठगी, युवक को लगी 23 लाख से अधिक की चपत, ऐसे रहें सावधान

साइबर ठगों में लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. कर्नाटक में एक युवक से साइबर ठगों ने WhatsApp ग्रुप के जरिये 23 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली.

आजकल साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. WhatsApp से लेकर Telegram तक, साइबर ठग हर जगह लोगों को शिकार बनाने की कोशिश में रहते हैं. कुछ लोग इनके जाल में फंस जाते हैं और अपना नुकसान करवा बैठते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला कर्नाटक के उडुपी शहर से सामने आया है. यहां एक युवक जालसाजों के बहकावे में आ गया. देखते ही देखते उसे 23 लाख रुपये से अधिक की चपत लग गई. आइये पूरा मामला जानते हैं.

ट्रेडिंग के नाम पर लालच देकर फंसाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर ठगों ने सबसे पहले मॉरिस लोबो नामक युवक को एक WhatsApp ग्रुप में शामिल किया. लोबो को कहा गया कि उन्हें इस ग्रुप में लोगों को ट्रेडिंग से जुड़ी टिप्स देनी है. कुछ ही समय बाद ग्रुप में शामिल और मेंबर्स ने दावा किया कि उन्हें इन टिप्स से खूब फायदा हो रहा है. लोबो इससे खुश हुए और उन्होंने भी निवेश के लिए जालसाजों के बताए अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए. उन्होंने अपने और अपनी मां के अकाउंट से 23 लाख रुपये से भी अधिक पैसे ट्रांसफर कर दिए थे.

ऐसे चला फ्रॉड का पता

जब लोबो अपने निवेश पर हुए प्रॉफिट को निकालने का प्रयास कर रहे थे, तब उन्हें फ्रॉड का पता चला. वह न तो प्रॉफिट का पैसा निकाल पा रहे थे और न ही अपना निवेश किया पैसा. दरअसल, साइबर ठगों ने उन्हें प्रॉफिट निकालने का एक्सेस नहीं दिया और कॉन्टैक्ट खत्म कर लिया. ऐसे में लोबो का निवेश और प्रॉफिट का पैसा ठगों के हाथ चढ़ गया.

ऐसे रहें सावधान

आजकल साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि किसी भी प्रकार के लालच में न आएं. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके पास कोई मैसेज या लिंक भेजता है तो उस पर क्लिक न करें. किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति के साथ OTP समेत कोई भी निजी जानकारी शेयर न करें. 

ये भी पढ़ें-

क्या Apple Watch के बैंड से हो सकता है कैंसर? मुकदमे में फंसी कंपनी, लगे ये बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget