एक्सप्लोरर

Jiobook Features: स्मार्टफोन के बाद अब Jio लैपटॉप सेगमेंट में करेगा धमाका, कई फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा Jiobook

Jio Laptop : रिलायंस जियो अब लैपटॉप सेगमेंट में भी उतरने को तैयार है. जियो को अपने पहले लैपटॉप JioBook के लिए हार्डवेयर की मंजूरी मिल गई है. अब इसके लॉन्च होने का इंतजार है. जानिए इसकी खासियत.

Reliance Jio Laptop : पहले जियो सिम (Jio SIM) से टेलिकॉम इंडस्ट्री और फिर जियोफोन (JioPhone) से मोबाइल इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब रिलायंस (Reliance) जियो लैपटॉप सेगमेंट में भी उथल-पुथल मचाने को तैयार है. खबर है कि जल्द ही कंपनी अपना लैपटॉप (Jio Laptop) बाजार में उतार सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, जियो को अपने पहले लैपटॉप JioBook के लिए हार्डवेयर की मंजूरी मिल गई है. इस लैपटॉप (Laptop) की डिटेल्स भी ऑनलाइन लीक हुई है. आइए जानते हैं कि इस लैपटॉप में क्या खास होगा.

लैपटॉप में हो सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, Jiobook में ARM प्रोसेसर होगा और इस पर विंडोज 10 (Windows 10) का एआरएम वर्जन चलेगा. Jiobook में विंडोज 10 आउट ऑफ द बॉक्स बूट किया जा सकेगा. कुछ पुरानी रिपोर्ट की मानें तो यह लैपटॉप MediaTek MT8788 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है. आपको इसमें 2GB रैम मिल सकती है. इसके Android 11 OS पर चलने का अनुमान है. इसके अलावा JioBook  में 1366x768 रेजोल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है. इसे स्नैपड्रैगन 665 SoC द्वारा संचालित करने की भी चर्चाएं हैं. लीक जानकारी के अनुसार, JioBook 2GB LPDDR4X रैम और 32GB eMMC 5.1 स्टोरेज के अलावा 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ भी आ सकता है.

कनेक्टिविटी में क्या होगा

बात अगर JioBook की कनेक्टिविटी की करें तो इसमें मिनी-HDMI कनेक्टर, डुअल-बैंड Wi-Fi, 4जी और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. इस लैपटॉप में कंपनी के JioStore, JioMeet, JioPages के अलावा Microsoft Teams, Microsoft Edge और Office जैसे ऐप्स भी पहले से इंस्टॉल होकर आ सकते हैं.

क्या होगी कीमत

रिलायंस जियो के इस लैपटॉप की कीमत की बात करें तो इसे लेकर कंपनी की तरफ से अभी स्थिति साफ नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह अभी तक जियो ने यूजर्स को सिम और जियोफोन में कम दाम में ज्यादा फीचर्स उपलब्ध कराए हैं उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लैपटॉप अन्य की तुलना में सस्ता हो सकता है.

किनसे होगा मुकाबला

जियो के इस लैपटॉप की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद कम बजट वाले Xiaomi, Dell, Lenovo और कुछ अन्य कंपनियों के लैपटॉप से हो सकती है. इसमें कंपनी को कीमत के लिहाज से सबसे ज्यादा चुनौती Xiaomi और  Lenovo के लैपटॉप से मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें

Facebook Trick: ‘कौन देख रहा है आपका फेसबुक प्रोफाइल’ जैसे दावों पर न करें भरोसा, फेसबुक का कहना - ‘कोई नहीं दे सकता यह जानकारी

Whatsapp New Feature: व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द मिलेगा ये कमाल का फीचर, चैट विंडो बदलने पर भी चलेगा ऑडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPEG या HEIC! कौन-सा फोटो फॉर्मेट देता है DSLR जैसी क्वालिटी? 99% लोगों को आज भी नहीं पता जवाब
JPEG या HEIC! कौन-सा फोटो फॉर्मेट देता है DSLR जैसी क्वालिटी? 99% लोगों को आज भी नहीं पता जवाब
ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट
ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
सस्ते फोन लेने के लिए बस एक दिन का इंतजार, कल से शुरू हो जाएगी अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल
सस्ते फोन लेने के लिए बस एक दिन का इंतजार, कल से शुरू हो जाएगी अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget