एक्सप्लोरर

Jio ने पेश किए बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए मिलेगा 365 दिन तक का प्लान, जानें सबकुछ

Jio SMS and Calling Plan: जियो ने उन यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी और वैधता 84 से 365 दिन तक होगी।

अगर आप उन लोगों में से हैं जो मोबाइल में सिर्फ कॉलिंग और SMS का इस्तेमाल करते हैं और इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती, तो Jio आपके लिए एक शानदार प्लान लेकर आया है. अब Jio ने ऐसे दो नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें डेटा नहीं मिलेगा, बल्कि सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाएगी.

TRAI के नए नियम के बाद Jio का बड़ा कदम

कुछ दिन पहले TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को कहा था कि वे ऐसे सस्ते प्लान लाएं जिनमें सिर्फ कॉलिंग और मैसेज की सुविधा हो. इसका फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते. इसी के बाद Jio ने दो सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं.

जानिए Jio के दोनों नए प्लान

1. 458 रुपये वाला प्लान, 84 दिन की वैधता

इस प्लान में आपको 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. साथ ही 1000 फ्री SMS भी मिलेंगे. इतना ही नहीं, Jio Cinema और Jio TV जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, यानी थोड़ा बहुत मनोरंजन भी हो जाएगा. नेशनल रोमिंग भी पूरी तरह फ्री है.

2. 1958 रुपये वाला प्लान – पूरे 365 दिन की वैधता

अगर आप एक बार रिचार्ज करके पूरे साल बेफिक्र रहना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए है. इसमें 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, 3600 फ्री SMS मिलेंगे और Jio के ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा. यानी बिना डेटा के भी आपको एंटरटेनमेंट की सुविधा मिलती रहेगी.

बंद हुए पुराने प्लान

इन नए प्लानों के साथ ही Jio ने अपने दो पुराने प्लान्स को भी बंद कर दिया है. 479 रुपये वाला प्लान जिसमें 6GB डेटा और 84 दिन की वैधता थी, और 1899 रुपये वाला प्लान जिसमें 24GB डेटा और 336 दिन की वैधता मिलती थी, अब उपलब्ध नहीं हैं.

कुल मिलाकर, Jio के ये नए वॉइस ओनली प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं जो मोबाइल को सिर्फ बात करने और मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अब बिना डेटा के भी लंबी वैधता वाले प्लान मिल रहे हैं वो भी कम कीमत में.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
5G के दौर में भी 4G की धूम, शिपमेंट में 3 पर्सेंट ग्रोथ ; जानें वजह
5G के दौर में भी 4G की धूम, शिपमेंट में 3 पर्सेंट ग्रोथ ; जानें वजह

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
Embed widget