एक्सप्लोरर

Jio New Recharge Plan: आज से महंगे हुए जियो के प्रीपेड प्लान, जानिए कितना ज्यादा देना होगा दाम

Jio New Recharge Plan: वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब आज से रिलायंस जियो (Jio) के प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी महंगे हो गए हैं. आइए देखते हैं अब कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान कितने रुपये में आएगा.

Jio New Recharge Plan: वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब आज से रिलायंस जियो (Jio) के प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी महंगे हो गए हैं. देश की इस सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी ने पिछले दिनों टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. ये बढ़ोतरी करीब 21 प्रतिशत थी. कंपनी ने घोषणा की थी नई टैरिफ दरें 1 दिसंबर 2021 से लागू हो जाएंगी. आइए देखते हैं अब कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान कितने रुपये में आएगा.

28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान

कंपनी के सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो यह 75 रुपये का था, जो अब 91 रुपये का हो गया है. यह बेसिक प्लान है, इसमें महीने का 3 जीबी डेटा मिलता है. वहीं अनलिमिडेट प्लान में कंपनी का 129 रुपये वाला प्लान अब 155 रुपये का हो गया है. इसमें भी यूजर को 28 दिन की ही वैलिडिटी मिलती है. वहीं 24 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान जो पहले 149 रुपये का आता था वो अब 179 रुपये का आएगा. 28 दिन की ही वैलिडिटी वाले एक और प्लान की कीमत पहले 199 रुपये थी, अब इसके लिए आपको 239 रुपये देने होंगे. इसी कैटेगरी में 249 रुपये वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये खर्च करने होंगे.

56 दिन वाले प्लान में क्या बदलाव

कंपनी 56 दिन की वैलिडिटी के लिए 2 प्लान उपलब्ध कराती है. इसमें पहला था 399 रुपये वाला, जिसके लिए अब यूजर्स को 479 रुपये देने होंगे. वहीं 444 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के लिए अब 533 रुपये चुकाने होंगे. इसमें भी 56 दिन की ही वैलिडिटी मिलती है.

84 दिन वाला प्लान

इस कैटेगरी में अब 329 रुपये वाले प्लान के लिए अब 395 रुपये देने होंगे. 555 रुपये वाला प्लान अब 666 रुपये का और 599 रुपये वाला प्लान 719 रुपये का हो गया है.

365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान

मार्केट में साल भर की वैलिडिटी वाले कंपनी के 2 प्लान हैं. पहले जो प्लान 1299 रुपये का था उसके लिए अब यूजर्स को 1559 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं 2399 रुपये वाले प्लान के लिए 2879 रुपये देने होंगे.

डेटा ऐड-ऑन प्लान भी महंगा

मेन प्लान के अलावा कंपनी ने डेटा ऐड-ऑन प्लान की दरें भी बढ़ाईं हैं. आज से इनमें भी ये बदलाव लागू हो जाएगा. इसके तहत 51 रुपये वाला प्लान अब 61 में, 101 रुपये वाला प्लान 121 में और 251 रुपये वाला प्लान 301 रुपये में आएगा.

ये भी पढ़ें

WhatsApp New Feature: WhatsApp पर अब जल्दी भेज सकेंगे स्टिकर, कंपनी कर रही इसके शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग

Best Selling Smartphone 2021: ये हैं इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन, टॉप-5 में से चार एक ही कंपनी के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल

वीडियोज

Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन
Bihar Flood Alert News: बिहार में आएगी नेपाल जैसी त्रासदी? | Ganga | Gandak | ABP
Mathura Janmashtami 2026 | Breaking News: जन्माष्टमी के रंग से रंगे लोग, भारी उत्साह
Breaking News | Bihar Flood Alert News: आधा हिंदुस्तान पानी-पानी! | Ganga | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Embed widget