एक्सप्लोरर

Jio ने लॉन्च किया 'AI फोन कॉल फीचर', नई-नई खूबियों से होगा लैस, खासियत जानकर दंग रह जाएंगे!

Jio AI Call Feature: रिलायंस कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी ने आज जियो फोन कॉल एआई फीचर को लॉन्च कर दिया है. यह फीचर यूजर्स को कॉल रिकार्ड के साथ ही अनुवाद भी कर सकेंगे.

Jio AI Call Feature: रिलायंस (Reliance) कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आज जियो फोन कॉल एआई फीचर को लॉन्च कर दिया है. यह फीचर यूजर्स को कॉल रिकार्ड के साथ ही अनुवाद भी कर सकेंगे. इसके साथ ही यूजर्स कॉल को टाइप भी कर सकेंगे. जियो (Jio) के अनुसार, इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को हर कॉल में एआई की मदद मिल जाएगी जो कॉल के अनुभव को और भी बेहतर बनाएगी. रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि इस नई सर्विस को लॉन्च करके काफी अच्छा लग रहा है. इस नए फीचर का नाम जियो फोनकॉल एआई (Jio PhoneCall AI) रखा है. इस फीचर से हर कॉल में आपको एआई की मदद मिल जाएगी.

कैसा है ये नया फीचर Jio PhoneCall AI

आकाश अंबानी के अनुसार, जियो फोनकॉल एआई फीचर किसी भी कॉल को रिकॉर्ड और स्टोर कर सकता है. इसके साथ ही यह कॉल को ऑटोमैटिकली टाइप कर सकता है जो वॉइस को टेक्सट में बदल देता है. वहीं यह नया फीचर कॉल को समराइज के साथ ही किसी भी भाषा में अनुवाद भी कर सकता है. इस फीचर की मदद से किसी भी जरूरी कॉल या बातों को आप आसानी से समझ सकते हैं. इस नए फीचर की मदद से जियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को फोन कॉल डॉयल जितना आसान बनाने का प्रयास कर रही है.

जियो फोनकॉल एआई फीचर

  • जियो के इस नए फीचर की मदद से कई चीजों को आसानी से किया जा सकता है.
  • इस नए फीचर की मदद से आप किसी भी कॉल को रिकॉर्ड और स्टोर कर सकते हैं.
  • यह नया फीचर किसी भी कॉल के वॉइस को टेक्सट में आसानी से बदल देता है जिससे आप बातों को लिखित में भी समझ सकते हैं.
  • इसके साथ ही यह नया फीचर किसी भी कॉल के की प्वाइंट्स को समझाने में सक्षम है जिससे आपको पूरी कॉल का सार समझ आ जाएगा.
  • इसके साथ ही यह नया फीचर कॉल के दौरान की गई बातों को कई अलग-अलग भाषाओं में भी अनुवाद कर सकता है.

कैसे यूज कर सकते हैं यह फीचर

अब इस नए जियो फोनकॉल एआई फीचर को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • जियो फोनकॉल फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कॉल के दौरान जियो फोनकॉल एआई नंबर को ऐड करना होगा जो है 1-800-732673.
  • कॉल ऐड करते ही आपको एक वेलकम मैसेज सुनाई देगा. इसके बाद कॉल को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब करने के लिए यूजर्स को #1 दबाना है.
  • कॉल में पारदर्शिता के लिए यह फीचर समय-समय पर बताता रहेगा कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है.
  • अब जब यूजर को ट्रांसक्रिप्शन को रोकना है तो 2 डॉयल करना है और इसे फिर से शुरू करने के लिए फिर से 1 डॉयल करन है.
  • कॉल खत्म होने के बाद आप 3 डॉयल करके जियो फोनकॉल एआई फीचर को बंद कर सकते हैं.
  • यह फीचर कॉल के दौरान हुई वार्तालाप को रिकॉर्ड करके फोन में स्टोर कर देता है. यह डेटा जियो क्लाउड में सेव किया जाता है.

यह भी पढ़ें:

डेटा स्टोरेज में Google और Apple को छोड़ Jio निकला आगे, मुकेश अंबानी के नए ऐलान ने मचाया तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
Embed widget