एक्सप्लोरर

क्या भारत में बंद हो जाएगा Whatsapp? IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब

WhatsApp Service In India: कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के भारत में व्हाट्सऐप की सर्विस को लेकर पूछे गए सवाल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया है.

WhatsApp Service In India : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोश्ल मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि मेटा ने भारत में अपनी व्हाट्सऐप की सर्विस बंद करने को लेकर सरकार को कोई भी जानकारी नहीं दी है. आईटी मिनिस्टर का ये बयान कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के द्वारा पूछे गए सवाल पर सामने आया है. कांग्रेस नेता ने पुछा था कि क्या वॉट्सऐप यूजर्स की डिटेल साझा करने के सरकार के निर्देशों को न मानने के कारण भारत में अपनी सर्विस बंद करने की योजना बना रहा है.

याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में व्हाट्सऐप ने दिल्ली हाई कोर्ट को चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी को मैसेजों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वो भारत में काम करना बंद कर देगा. इसी बयान के बाद से भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स टेंशन में थे. मेटा ने सीधे तौर पर भारत के नए आईटी नियमों को चुनौती दी था. मेटा की तरफ से कहा गया था कि ये नियम गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं.

अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

आईटी मंत्री ने इस बात को स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित सरकार के निर्देश राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुनिक्ष्चित करने के लिए जारी किए गए हैं. ये नियमों भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करने और बाकि देशों से दोस्ती बनाए रखने के लिए हैं. इसके अलावा किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए हैं जो सार्वजनिक व्यवस्था के अलावा अपराध को भड़का सकती है.

मार्क जुकरबर्ग कर चुके हैं भारत की तारीफ

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पहले ही मैसेजिंग टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए भारत की तारीफ तक चुके हैं. मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि भारत इस क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है. भारत 400 मिलियन यूजर्स के साथ व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है. इसी वजह से दोनों ही एक दूसरे के लिए काफी महत्व रखते हैं.  

ये भी पढ़ें-

Mobile Tips: चोरों के लिए सिरदर्द बना यह फीचर, जानें कैसे चोरी होने पर भी तुरंत मिल जाएगा आपका फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget