एक्सप्लोरर

Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस IQOO 12 को कल से बुक कर पाएंगे आप, फ्री मिलेंगे ईयरबड्स  

iQOO 12 5G: भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ लॉन्च होने वाला फोन IQOO 12 है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी.

iQOO 12 5G pre booking: क्वालकॉम के नए चिपसेट के साथ भारत में 12 दिसंबर को चीनी कंपनी आईक्यू अपना IQOO 12 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा जो भारत में पहली बार किसी फोन में इस साल मिलेगा. इस बीच मोबाइल फोन के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने IQOO 12 के प्री-बुकिंग डेट अनाउंस कर दी है. आप इस फ्लैगशिप फोन को कल से आर्डर कर पाएंगे. स्मार्टफोन को प्री-बुक करने पर कंपनी ग्राहकों को इयरबड्स भी फ्री में देगी. कंपनी ने प्रायोरिटी पास नाम से सेल शुरू की है.

प्रायोरिटी पास सेल में मिलेगा ये सब फायदा 

इस प्रायोरिटी पास को आप कल दोपहर 12 से अमेजन से खरीद पाएंगे. इसके लिए आपको 999 रुपये का भुगतान करना होगा. इस पास को लेने पर आपको IQOO 12 स्मार्टफोन को एक दिन पहले प्री-ऑर्डर करने का मौका मिलेगा. साथ ही कंपनी 2,999 रुपये के इयरबड्स एकदम फ्री में आपको देगी. आईक्यू आपको फोन के साथ vivo TWS इयरबड्स का लाभ तो देगी ही साथ ही आपको लॉन्च ऑफर का भी फायदा मिलेगा. यानि बैंक ऑफर्स भी आपको मिलेंगे.
ध्यान दें, प्रायोरिटी पास का पैसा रिफंडेबल होगा. यानि अगर आपका बाद में फोन लेने का मन बदलता है तो आपको पैसे वापस मिल जाएंगे.

कितनी हगि कीमत? स्पेक्स भी जानिए 

प्राइस की बात करें तो IQOO 12 की कीमत 60,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. मोबाइल फोन को आप ब्लैक और वाइट कलर में खरीद पाएंगे. स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच के पंच-होल डिस्प्ले 2800 x 1260 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED पैनल होगा.  डिवाइस में एल्युमीनियम अलाउड फ्रेम और ग्लास बैक आपको मिलेगा. फोटोग्राफी के लिहाज से इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP मुख्य लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64MP टेलीफोटो लेंस होगा. लीक्स के अनुसार, इसमें 100x टेलीफोटो ज़ूम होगा.  मेन लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट का सपोर्ट और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा कंपनी देगी.

120 वॉट की मिलेगी फास्ट चार्जिंग  

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसमें 120W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी होगी. सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट मिलेगा

कल लॉन्च होगा Oneplus 12 

कल चीन में वनप्लस 12 स्मार्टफोन लॉन्च होगा. इसमें भी क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है. भारत में ये स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च होगा.  

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर अब भेज सकेंगे ओरिजनल मीडिया फाइल, किन यूजर्स को मिलेगा फायदा? यहां जानिए डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iPhone Duo Screen : iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
Aadhaar Biometrics: दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें
दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें
Wind Turbine: 1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?
1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget