एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS: कौन बनेगा IPL 2025 का चैंपियन? AI और डीपसीक की ‘भविष्‍यवाणी’ सुन हैरान रह जाएंगे आप

चैटजीपीटी के मुताबिक आईपीएल 2025 फाइनल में RCB को मामूली बढ़त है, जबकि PBKS की जीत भी मुमकिन है अगर टॉप ऑर्डर चले. वहीं चीन का AI डीपसीक सवाल को समझ नहीं पाया.

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अब बस कुछ ही कदम दूर है और क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. मैदान में भिड़ेंगी दो जबरदस्त टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS). सोशल मीडिया पर फैंस की बहस जोरों पर है कोई कोहली की कप्तानी का दीवाना है तो कोई पंजाब के धुआंधार बल्लेबाजों पर फिदा है. इसी बीच, हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से जानने की कोशिश की कि किस टीम के पास ट्रॉफी जीतने के ज्यादा चांस हैं.

क्या कहा चैटजीपीटी ने

ओपनएआई के चैटजीपीटी से जब पूछा गया कि IPL 2025 का फाइनल कौन जीत सकता है, तो उसका जवाब काफी संतुलित था. चैटजीपीटी के मुताबिक, अगर हाल के प्रदर्शन और टीम संयोजन को देखा जाए तो RCB को मामूली बढ़त मिलती है. खासकर क्वालिफायर मुकाबले में RCB ने पंजाब को सिर्फ 101 रनों पर समेटकर 10 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया था. इससे टीम का मनोबल ऊंचा है.

इसके अलावा विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और जोश हेजलवुड की वापसी ने गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत किया है. लेकिन AI ने यह भी जोड़ा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. अगर पंजाब के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलते हैं और शुरुआती विकेट झटक लेते हैं, तो मैच का रुख पलट सकता है.

डीपसीक की चूक, सवाल समझने में गड़बड़

जहां चैटजीपीटी ने फाइनलिस्ट टीमों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट विश्लेषण किया, वहीं चीन के AI टूल ‘डीपसीक’ का जवाब कुछ उलझा हुआ नजर आया. डीपसीक ने उन टीमों का नाम ले लिया जो फाइनल तक पहुंची ही नहीं जैसे KKR, RR और SRH. उसका ध्यान मैच की मौजूदा स्थिति पर कम और इतिहास या पुराने आंकड़ों पर ज्यादा था, जिससे जवाब सटीक नहीं रहा.

कौन है ज्यादा भरोसेमंद?

इस सवाल पर नजर डालें तो ओपनएआई का चैटजीपीटी ज्यादा सटीक और वर्तमान संदर्भ से जुड़ा जवाब देता नजर आया. डीपसीक जहां तकनीकी रूप से एडवांस बताया जाता है, वहीं उसकी कमजोरी यह दिखी कि वह सवाल को सही तरीके से समझ नहीं सका.

क्या RCB तोड़ेगी खिताबी सूखा?

AI टूल्स के अनुसार RCB इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार लग रही है, लेकिन क्रिकेट की पिच पर हर दिन नया इतिहास लिखा जाता है. पंजाब किंग्स के पास भी मैच विनर्स की कमी नहीं है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2025 की IPL ट्रॉफी किसके हाथ लगती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget