एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स को IOS 17 में मिल सकता है ये खास ऐप, कई चीजों का रखेगा ध्यान

WWDC 2023: एपल IOS 17 में iPhone यूजर्स को एक खास ऐप्लिकेशन दे सकता है. ये ऐप लोगों की कई तरह से मदद करेगा.

Apple Journaling App: एपल के प्रोडक्ट भले ही महंगे आते हैं लेकिन ये मुश्किल वक्त में लोगों की मदद भी करते हैं. जैसे एपल स्मार्टवॉच लोगों के हेल्थ का ध्यान रखती है. ऐसे ही मोबाइल भी अनजान जगह में अपनों से जुड़ने में मदद करता है. iPhone में मिलने वाला इमरजेंसी फोन कॉल ऑप्शन कई लोगों की जान बचा चुका है. एपल अपने प्रोडक्ट के साथ-साथ उसके यूजर्स का भी ध्यान रखने की पूरी कोशिश करता है. इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि कंपनी एक नया जर्नलिंग ऐप बना रही है जो लोगों की सेहत और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखेगा.  


iPhone यूजर्स को IOS 17 में मिल सकता है ये खास ऐप, कई चीजों का रखेगा ध्यान
iPhone यूजर्स को IOS 17 में मिल सकता है ये खास ऐप, कई चीजों का रखेगा ध्यान

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल IOS 17 में एक जर्नलिंग ऐप दे सकता है जो लोगों को उनकी डेली एक्टिविटीज और बिहेवियर को रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा. ऐप में दो ऑप्शन लोगों को मिलेंगे जिसमें जर्नलिंग और दूसरा पर्सनलाइज्ड फीचर होगा. इसमें यूजर्स को हेल्थ से रिलेटेड टॉपिक्स के बारे में लिखने के लिए कहा जाएगा. इसके अलावा ऐप में 'ऑल डे पीपल डिस्कवरी फीचर भी होगा जो ये बताएगा कि यूजर फिजिकली एक्टिव लोगों के साथ टच में है या नहीं. WSJ की रेपोर्ट में कहा गया है कि एपल इस ऐप के जरिए यूजर्स की डिटेल जानकारी इक्ठा करेगा और प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखेगा. कंपनी जो भी डेटा इक्ठा करेगी वो मोबाइल पर ही सेव होगा और चार हफ्ते बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा.

कब लॉन्च होगा ऐप?

जानकारी के मुताबिक, एपल इस ऐप को अपने अपकमिंग वर्ल्ड वाइड डेवेलपर्स कांफ्रेंस में पेश कर सकता है. इस इवेंट में कंपनी IOS 17 को भी पेश करेगी. अभी ये जानकारी भी सामने नहीं है कि ये ऐप पेड होगा या फ्री.

क्या है जर्नलिंग?

कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्हें जर्नलिंग के बारे में पता नहीं होगा. दरअसल, ये एक तरह की प्रैक्टिस है जिसमें लोग अपने-आप से जुडी बातें एक जगह लिखते हैं. जैसे उन्होंने दिन भर में क्या किया, क्या खाया, हेल्थ के लिए क्या-क्या करना चाहिए, उनके गोल्स आदि. न्यूजीलैंड में 49 एडल्ट्स पर की गई एक रिसर्च बताती है कि जिन लोगों ने परेशान करने वाली बातों के बारे में हर दिन 20 मिनट लिखा वो तुलनात्मक रूप से उन लोगों से जल्दी ठीक/हील हुए जो सिर्फ अपनी दैनिक गतिविधि की बातें लिखा करते थे.

यह भी पढ़ें: Google Drive में आया शानदार अपडेट, एक स्क्रीन पर ऑपरेट कर पाएंगे दो अलग-अलग अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget