एक्सप्लोरर

iPhone Hidden Features: बड़े कमाल के हैं iPhone में छिपे ये 5 फीचर, इनकी खासियत देख चौंक जाएंगे आप

iPhone Secret Features: आईफोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है. हम आपको बताने वाले हैं आईफोन में मौजूद ऐसे ही फीचर्स के बारे में जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.

iPhone Hidden Features: आईफोन (iPhone) दुनिया का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन (Smartphone) ब्रैंड है. इस फोन को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज रहता है. आईफोन (iPhone) में तमाम ऐसे फीचर्स (Features) होते हैं जो दूसरे मोबाइल (Mobile) में नहीं मिलते. ये भी एक वजह है कि इसकी इतनी डिमांड (Demand) रहती है. इसके यूजर्स इन फीचर्स का जमकर इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन इस फोन में कई ऐसे भी कमाल के फीचर्स हैं जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है. आज हम आपको बताने वाले हैं आईफोन में मौजूद ऐसे ही फीचर्स के बारे में जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.

1. नोट्स ऐप से स्कैन कर सकते हैं डॉक्युमेंट्स

आईफोन यूज करने वाले बहुत कम लोगों को इस फीचर के बारे में पता होगा. अधिकतर लोग अपने फोन से डॉक्युमेंट्स स्कैन (Documents Scan) करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड (Download) करते हैं. यहां हम आपको बता दें कि फोन में दिए गए नोट्स ऐप (Notes App) से ही आप बेहतर क्वॉलिटी में डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके भेज सकते हैं.

2. ईमेल छिपाएं

इस कमाल के फीचर को iOS 15 अपडेट में जोड़ा गया है. इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. दरअसल Hide My Email फीचर के तहत आपको किसी भी कंपनी या संगठन के साथ अपनी ओरिजन ईमेल आईडी (Email ID) की जगह ‘बर्नर’ ईमेल अकाउंट शेयर करने का ऑप्शन मिलता है. इसके बाद आपको उनके द्वारा भेजे गए मेल इनबॉक्स में सुरक्षित रूप से मिलते रहते हैं. इस तरह आपका काम भी होता रहेगा और जरूरत पड़ने पर आप उस कंपनी से मिलने वाले ईमेल को ऑप्टआउट भी कर सकते हैं.

3. टॉप बार पर टैप करके पहले पेज पर जाएं

जब हम फोन में ही कोई लंबा आर्टिकल या पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध बुक को पढ़ रहे होते हैं, इस दौरान कई बार ऐसा होता है कि हमें पहले पेज पर जाना होता है, लेकिन हम बहुत नीचे होते हैं. स्क्रॉल करते हुए एक-एक पेज को क्रॉस करके टॉप पर जाना काफी जटिल काम लगता है. इस समस्या के समाधान के लिए आईफोन में गजब का फीचर है. फोन के टॉप पर अगर एक बार टैप करते हैं तो सीधे आप उस आर्टिकल या बुक के पहले पेज पर पहुंच जाएंगे.

4. हार्डवेयर म्यूट स्विच

अगर आपको लगातार अपने फोन को साइलेंट (Silent) रखने की आदत है, तो आप आईफोन (iPhone) में मौजूद इस फीचर की कीमत की कल्पना नहीं कर सकते. इस फीचर के तहत कलर इंडिकेटर के साथ iPhone  का हार्डवेयर म्यूट स्विच (Hardware Mute Switch) आपको आसानी से साइलेंट रहते हुए भी आपको कॉल (Call) के बारे में बता देता है. इससे किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में किसी को भी कोई डिस्टर्बेंस नहीं होगी.

5. कर सकते हैं जासूसी

आपको थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन इस फोन में एक ऐसा फीचर है जिससे आप एक कमरे में हो रही बातों को दूसरे कमरे में रहकर भी सुन सकते हैं. आईफोन में मौजूद इस सीक्रेट फीचर का नाम The Live Listen है. इस सीक्रेट फीचर (iPhone Secret Feature) को आप आईफोन के अलावा आईपैड (iPad) और आईपोड (iPod) में भी यूज कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget