एक्सप्लोरर

भारत में शुरू हो गया iPhone 17 का प्रोडक्शन, अगले महीने होना है लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

iPhone 17 Price: रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक स्थित फॉक्सकॉन संंयंत्र में इस फोन का प्रोडक्शन किया जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी की चेन्नई स्थित यूनिट में इस मॉडल को बनाया जा रहा है. 

आईफोन के शौकीन लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐपल अगले महीने होने वाले इवेंट में नई आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर सकती है. लॉन्चिंग से पहले आईफोन 17 मॉडल का भारत में प्रोडक्शन शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक स्थित फॉक्सकॉन संंयंत्र में इस फोन का प्रोडक्शन किया जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी की चेन्नई स्थित यूनिट में इस मॉडल को बनाया जा रहा है. 

भारत में प्रोडक्शन को लेकर कंपनी की है यह प्लानिंग

ऐपल धीरे-धीरे भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ा रही है. 2024-25 में कंपनी ने भारत में आईफोन की करीब 4 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन किया था, जिसे इस साल बढ़ाकर 6 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि भारत में फॉक्सकॉन आईफोन का प्रोडक्शन करती है. कंपनी को 2023 में अप्रूवल मिली थी और उसने सेटअप के लिए 24,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है. जानकारी के लिए बता दें कि भारत के साथ-साथ चीन में भी आईफोन 17 का प्रोडक्शन किया जा रहा है.

अगले महीने लॉन्च हो सकती है आईफोन 17 सीरीज

आईफोन 17 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. इस सीरीज में आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल शामिल होंगे. लीक्स पर भरोसा किया जाए तो पता चलता है कि कंपनी इस सीरीज में 256GB बेस स्टोरेज रख सकती है. इसके अलावा इनका वजन कम रखने के लिए इन्हें टाइटैनियम की जगह एल्युमिनियम बॉडी में लाया जा सकता है. इस सीरीज के रियर डिजाइन को अपडेट किया जा रहा है और एक नया फुल-विड्थ कैमरा आईलैंड डिजाइन दिया जाएगा.

क्या रह सकती है अनुमानित कीमत?

बेस स्टोरेज बढ़ाने का सीधा मतलब है कि आईफोन की कीमत पर इसका असर पड़ेगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन 17 सीरीज की कीमत 83,300 रुपये से शुरू हो सकती है. इसी तरह प्रो वेरिएंट की कीमतें भी आईफोन 16 सीरीज के मुकाबले बढ़ सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget