एक्सप्लोरर

iPhone 16 Pro का टच और स्वाइप क्यों काम नहीं कर रहा? कई यूज़र्स ने की शिकायत

iPhone 16 Pro Touchscreen Issues: आईफोन 16 प्रो खरीदने वाले यूज़र्स को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि नए और लेटेस्ट आईफोन की टचस्क्रीन ठीक से काम नहीं कर रही है.

iPhone 16 Series: आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं, लेकिन इस फोन सीरीज की शिकायतें आनी शुरू हो चुकी हैं. इस सीरीज का तीसरा हाई-एंड मॉडल आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) है, जिसके बारे में शिकायत करने वाले यूज़र्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 

iPhone 16 Pro में हो रही समस्याएं

9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स ने शिकायत की है कि आईफोन 16 प्रो की टचस्क्रीन रुक-रुक कर काम कर रही है. इसके अलावा यूज़र्स को इस नए आईफोन में टैप्स और स्वाइप करने की दिक्कत भी हो रही है, जिसके कारण वो स्क्रॉल करने, क्लिक करने और वर्चुअल कीबोर्ट का उपयोग करने को मजबूर हैं. 

दुनियाभर के बहुत सारे ऑनलाइन यूजर्स ने (iPhone 16 Pro) पर टचस्क्रीन समस्याओं की रिपोर्ट की है. इसके अलावा स्वाइप्स और टैप्स करने में भी समस्याएं गो रही है. इसके कारण से फोन के फंक्शन्स पर काफी असर पड़ रहा है. यह समस्या (iOS 18) और (iOS 18.1) दोनों पर देखी जा रही है.

क्यों काम नहीं कर रहा आईफोन का टच?

ऐसा माना जा रहा है कि पाम रिजेक्शन एल्गोरिद्म (palm rejection algorithm] के कारण ऐसी समस्याएं हो रही हैं. ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि यह समस्या फोन स्क्रीन के किनारों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है और खासतौर पर कैमरा कंट्रोल बटन (Camera Control button) के आसपास यूज़र्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि यह एल्गोरिद्म कभी-कभी स्क्रीन के अन्य हिस्सों पर यूज़र्स के हाथ से कॉन्टैक्ट होने पर किनारों के आसपास के टच फंक्शन को थोड़ी देर के लिए रोक देता है.

इस समस्या का क्या समाधान है?

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी पाम रिजेक्शन एल्गोरिद्म का कारण पतले बेजल्स हैं. ऐसे में अगर आप आईफोन 16 प्रो को एक केस यानी कवर के साथ उपयोग करेंगे तो स्क्रीन के किनारे पर हाथ टच होने की संभावना कम हो जाएगी और फिर यह सामान्य रूप से काम करेगा.

हालांकि, यह कोई स्थाई समाधान नहीं है और इसमें यूज़र्स को आईफोन 16 प्रो को केस के साथ इस्तेमाल करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा और उसके बाद ऐसी समस्या नहीं होगी, इसकी कोई पक्की गारंटी नहीं है.

दिलचस्प बात यह है कि जब फोन की स्क्रीन लॉक होती है, तो यह समस्या नहीं होगा, इसका मतलब है कि यह सॉफ्टवेयर की समस्या है. इसका मतलब है कि एप्पल जल्द ही अपना एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगा और उस अपडेट के जरिए आईफोन 16 प्रो में होने वाली इस समस्या का स्थाई समाधान करेगा. तब तक, यूज़र्स अपने इस नए आईफोन को एक केस यानी बैक कवर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Durga Puja Sale 2024 का फायदा उठाकर खरीदें सस्ते गीज़र, सर्दियों में हो जाएगा महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Earphones: 2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget