एक्सप्लोरर

iPhone 15 खरीदने का कर रहें प्लान? जरा ये बात जान लीजिए

iPhone 15: एप्पल सितम्बर में iPhone 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज के तहत 4 मॉडल कंपनी लॉन्च कर सकती है जिसमें टॉप-एन्ड 15 Pro Max होगा.

iPhone 15 Series Launch Time: एप्पल सितम्बर में iPhone 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज के तहत कंपनी 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और Pro Max शामिल है. अगर आप एप्पल के नई सीरीज को लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक  खबर है. दरअसल, iPhone 15 Pro Max, 14 Pro Max की तुलना में महंगा होगा. यानि इसे लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

एप्पल एनालिस्ट Jeff Pu के मुताबिक, iPhone 15 का Pro और Pro Max वेरिएंट 14 की तुलना में महंगा होगा और इसकी कीमत 1,099 डॉलर से ज्यादा होगी. इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के अलावा, iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro के बीच एक बड़ा अंतर पेरिस्कोप लेंस का होगा. Jeff Pu ने कहा कि दोनों प्रो मॉडल में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 15 Pro में टेलीफोटो लेंस होगा और आईफोन 15 प्रो मैक्स में एक पेरिस्कोप लेंस 5x से 6x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आ सकता है. यदि ऐसा होता है तो ये 14 Pro मॉडल्स के ऊपर बड़ा अपडेट होगा जिसमें केवल 3x ज़ूम का सपोर्ट मिलता था.

18% ज्यादा बैटरी कैपेसिटी के लॉन्च होगी 15 सीरीज

91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल की iPhone 15 सीरीज 18% ज्यादा बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च हो सकती है.  रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 15 की बैटरी 14 के मुकाबले 18% ज्यादा होगी और इसमें 3,877mAh की बैटरी मिलेगी. iPhone 15 Plus में 4,912mAh, iPhone 15 Pro में 3650 mAh और iPhone 15 Pro Max में 4,852mAh की बैटरी मिल सकती है. पिछले साल लॉन्च हुए  iPhone 14 में कंपनी ने 3,279mAh, iPhone 14 Plus में 4,325mAh, iPhone 14 Pro में 3,200mAh और iPhone 14 Pro Max में 4,323mAh की बैटरी दी थी.

एप्पल 15 सीरीज में आपको USB टाइप-सी चार्जर और चारों मॉडल्स में डायनामिक आइलैंड का सपोर्ट मिलेगा.  

यह भी पढें: Amazon Prime Day Sale: सस्ते में खरीदें न्यूली लॉन्च ये 5 स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Embed widget