एक्सप्लोरर

iPhone 14 Pro के नए डायनमिक आइलैंड फीचर के बारे में जानते हैं? इन ऐप्स के साथ करता है काम

iPhone में चल रहीं एक्टिविटी जैसे कॉलिंग, टाइमर, एपल मैप, गूगल मैप, वॉइस मेमो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, कैमरा या माइक इंडिकेटर के दौरान भी डायनेमिक आईलैंड अलग-अलग एनीमेशन दिखाता है.

iPhone 14 Pro Feature: एपल (Apple) ने हाल ही में अपनी नई आईफोन 14 सीरीज को पेश किया है. इनमें से iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को डायनेमिक आईलैंड फीचर के साथ पेश किया गया है. दरअसल, पिल शेप (टैबलेट) होल पंच कटआउट के साथ आने वाले नॉच को ही एपल ने डायनेमिक आईलैंड फीचर नाम दिया है. यह नॉच नोटिफिकेशन के हिसाब से बड़ा या छोटा हो जाता है.

आईफोन का फ्रंट कैमरा भी इसी नॉच में आता है. 2017 के बाद प्रो मॉडल के नॉच में यह पहला बदलाव है. इससे पहले एपल ने पहली बार Apple iPhone X के साथ नॉच डिस्प्ले पेश की थी, जो कि काफी पसंद की गई और बाद में कई एंड्रॉयड कंपनियों ने इस नॉच के स्टाइल को कॉपी कर लिया था. नए आईफोन 14 प्रो सीरीज (iPhone 14 Pro Series) के साथ मिलने वाले डायनेमिक आईलैंड फीचर को भी यूजर्स में काफी पसंद किया जा रहा है. यह डायनेमिक आईलैंड फीचर अलग-अलग एप से साथ अलग तरह से शेप और डिजाइन में बदल जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आईफोन के कौन से एप के साथ डायनेमिक आईलैंड फीचर सपोर्ट करता है. 

फेस आईडी (Face ID)

आईफोन में फेस आईडी से फोन अनलॉक होने पर डायनेमिक आईलैंड काम करता है. आईफोन में एप स्टोर से कोई नया एप डाउनलोड करने और एप्पल-पे या किसी अन्य पेमेंट एप से पैमेंट करने पर भी यह पिल कटआउट में नोटिफिकेशन के रूप में दिखता है. 

इनकमिंग कॉल (Incoming Call)

इनकमिंग कॉल के साथ भी आईफोन का डायनेमिक आईलैंड फीचर काम करता है. डायनेमिक आईलैंड की मदद से कॉल को पिक और रिजेक्ट भी किया जा सकता है. 

कनेक्टिंग एक्सेसरीज (Connecting Accessories)

आईफोन में AirPods कनेक्ट करने पर यह पिल कटआउट आईलैंड में दिखता है. कनेक्टिंग स्टेटस के साथ-साथ यह बैटरी स्टेटस भी शो करता है. 

चार्जिंग (Charging)

आईफोन को चार्जर से कनेक्ट करने पर कटआउट आईलैंड में चार्जिंग स्टेटस दिखता है. साथ ही, वर्तमान बैटरी स्टेटस भी आईलैंड बड़ा छोटा करके दिखाता है. 

एयरड्रॉप (Airdrop)

अगर आप एयरड्रॉप पर कोई फाइल प्राप्त करते हैं, तो आप इसे डायनेमिक आइलैंड में देख सकते हैं. साथ ही आइलैंड को टैप करके इसकी पूरी डिटेल भी आपको दिख सकती है. 

साइलेंट मोड (Silent Mode)

जब आप आईफोन में रिंगर मोड या साइलेंट मोड ऑन करने के लिए अलर्ट स्लाइडर का इस्तेमाल करते हैं तो आप स्क्रीन के ऊपर आइलैंड के एनिमेशन में नोटिफिकेशन पॉप-अप पाएंगे.

फोकस मोड (Focus Mode)

जब आपका आईफोन फोकस मोड में ऑन है तो एनीमेशन डायनेमिक आइलैंड में इसका नोटिफिकेशन दिखाई देता है. बाद में यह आइकन गायब हो जाता है.  

इसके अलावा, आईफोन में चल रहीं एक्टिविटी जैसे कॉलिंग, टाइमर, एपल मैप, गूगल मैप, वॉइस मेमो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, कैमरा या माइक इंडिकेटर के दौरान भी डायनेमिक आईलैंड अलग-अलग एनीमेशन दिखाता है. कॉलिंग के दौरान इसमें वॉइस की तरंगे भी एनीमेशन में दिखाई देती हैं.

ये भी पढ़ें-

OnePlus 10T Review: पावर यूजर्स और गेमर्स के लिए बेस्ट स्मार्टफोन? यहां जानिए फुल डिटेल

Amazon Deal: तेज गिरने या कार एक्सीडेंट होने पर आपको बचा सकती है Apple Watch, जानिये क्या है ये फीचर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार...'
ईरान को खिलाफ अब चीन देगा US का साथ? जेडी वेंस ने कहा- 'वो तैयार'
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
Embed widget