एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म! iOS 18.1 हुआ रिलीज, इन iPhones में मिलेंगे कॉल रिकॉर्डिंग समेत Apple Intelligence फीचर्स

Apple ने iOS 18.1 अपडेट जारी किया है, जिसमें कई नए फीचर्स शामिल हैं. इनमें Apple Intelligence, बेहतर Siri, Clean Up टूल, फोटो एप्लिकेशन, कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और वीडियो सर्च, और मेल समरी शामिल हैं.

iOS 18.1 Top Features: एप्पल आईफोन में iOS 18.1 अपडेट मिलना शुरू हो गया है. इस अपडेट के बाद एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स का फायदा उठाया जा सकता है. अमेरीकी टेक दिग्गज कंपनी ने WDC 2024 इवेंट में iOS 18 के कुछ फीचर्स से पर्दा उठाया था. बता दें कि एप्पल इंटेलिजेंस कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड सिस्टम है. ये हर तरह के एआई फीचर्स को सपोर्ट करेगा. हालांकि, iOS 18.1 में सभी एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को रिलीज नहीं किया गया है. ऐसे में जानना जरूरी है कि इस अपडेट में एप्पल यूजर्स को क्या क्या कूल फीचर्स मिले हैं. 

ये iPhones करेंगे एप्पल इंटेलिजेंस को सपोर्ट

आईफोन 15 और आईफोन 16 सीरीज के मॉडल्स में एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा. इन्हीं मॉडल्स के लिए iOS 18.1 अपडेट रिलीज किया गया है. आईफोन यूज करते समय आप कई काम एप्पल इंटेलिजेंस की मदद से कर पाएंगे. 

सीरी हुई पहले से बेहतर 

iOS 18.1 में सीरी को पहले से बेहतर किया गया है. सीरी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से आपकी मदद कर सकती है. इसके अलावा, आप उसे पहले से ज्यादा अच्छे तरीके से कमांड दे सकते हैं. 

Apple Ios 18.1 Update

क्लीनअप टूल

iOS 18.1 में क्लीन अप टूल भी दिया गया है. इसके तरत आप इमेज में से उन चीजों को हटा सकते हैं, जो आप हटाना चाहते हैं. जेनरेटिव एआई की मदद से फोटो में से गैर जरूरी एलिमेंट्स को आप आराम से हटा सकते हैं. ये फीचर्स फिलहाल अमेरिका में रिलीज किए जा रहे हैं.  एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए इंडियन आईफोन यूजर्स को 2025 की शुरुआत तक का इंतजार करना पड़ सकता है.

फोटो एप्लिकेशन

इस फीचर की मदद से आप केवल टेक्स्ट लिखकर फोटो जनरेट कर सकते हैं. अगर आप मेमोरी मिक्स से कुछ क्रिएट कर रहे हैं तो ये फीचर खुद से फोटो और बैकग्राउंड म्यूजिक सेलेक्ट कर लेता है.

कॉल रिकॉर्डिंग की मिलेगी सुविधा

कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर एप्पल यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस अपडेट के साथ अब यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधी मिलेगी. अब आप किसी भी कॉल को आसानी से रिकॉर्ड और सेव कर सकते हैं. इसके अलावा, आपको कॉल का ट्रांसक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसे आप समराइज कर पाएंगे.

फोटो और वीडियो को सर्च करना हुआ आसान 

गैलरी में अब फोटो और वीडियो को सर्च करना आसान हो गया है. इसके लिए यूजर्स को केवल तस्वीरों और वीडियोज को नाम से सर्च करना होगा, जिसके बाद उनके सामने ये चीजें पेश हो जाएंगी. 

मेल की मिलेगी समरी

अब आप अपने जरूरत वाले मेल की समरी आराम से पढ़ सकते हैं. इस फीचर की खास बात ये है कि इसकी मदद से आपका इंपोर्टेंट मेल मिस नहीं होगा. 

इन डिवाइस में मिलेगा सपोर्ट

iPad यूजर्स

iPad Air (M1 and later)
iPad Pro (M1 and later)
iPad Mini
iPad (M1 and later)

iPhone यूजर्स

iPhone 15 Pro
iPhone 16
iPhone 15 Pro Max
iPhone 16 Plus
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro Max

Mac यूजर्स

Mac (M-series)

iOS 18.1 अपडेट कैसे डाउनलोड करें 

इस नए अपडेट को डाउनलोड करना भी आसान है.

  • सबसे पहले अपने iPhone की “Settings” ऐप में जाएं.
  • इसके बाद “General” खोजें और “Software update” पर टैप करें. 
  • अब iOS 18.1 अपडेट के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें. 
  • डिवाइस को iOS 18.1 अपडेट को सफलतापूर्वक इंस्टॉल करने में लगभग 10 से 20 मिनट का समय लगेगा.
  • डाउनलोड के बाद, अपने iPhone को अपनी पसंद और उपयोगिता के अनुसार कस्टमाइज़ करें.

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 29 अक्टूबर 2024 के 100% वर्किंग रिडीम कोड, खास दिवाली के लिए!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget