एक्सप्लोरर

International Women's Day 2023: WhatsApp के इन फीचर्स के जरिए आप ऐसे रख सकती हैं खुद को सेफ और टेंशन फ्री

International women's day 2023: वॉट्सऐप के इन फीचर्स के जरिए आप खुद को अराजक तत्वों से सेफ और सिक्योर रख सकती हैं. जानिए इन्हें कैसे करते हैं इस्तेमाल.

International Women's Day 2023: दुनिया भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा. 1975 में यूनाइटेड नेशन ने पहली बार महिला दिवस मनाया था और इसके फिर 2 साल बाद 1977 से दुनिया भर में 8 मार्च को इसे सेलिब्रेट किया जाने लगा. हालांकि, आज भी महिलाओं पर कई तरह के जुर्म और अत्याचार अलग-अलग तरीकों से किए जाते हैं.

टेक्नोलॉजी के आने के बाद इसके जरिए भी महिलाओं को परेशान और उनका शोषण किया जाने लगा. ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे प्रमुख सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप पर खुद को अराजक तत्वों से सिक्योर और सेफ रख सकती हैं. दरअसल, कई बार महिलाओं को अलग-अलग नंबर से मैसज या कॉल आते हैं और लोग बेवजह उन्हें परेशान करते हैं. ऐसे में आप वॉट्सऐप के इन फीचर का इस्तेमाल करके खुद को टेंशन फ्री रख सकती हैं.

ये है वॉट्सऐप के कुछ बढ़िया फीचर

-अगर आपको कोई व्यक्ति बार-बार अनजान नंबर से मैसेज करता है तो आप फौरन ब्लॉक एंड रिपोर्ट ऑप्शन का इस्तेमाल कर उसके खिलाफ वॉट्सऐप को रिपोर्ट कर सकती हैं.
-अपनी प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए आप वॉट्सऐप के डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर का इस्तेमाल कर सकती हैं जिसमें अपने आप मैसेज 24 घंटे के बाद डिलीट हो जाते हैं. इसके अलावा आप 'व्यू वन्स' फीचर का भी इस्तेमाल कोई फोटो या वीडियो शेयर करने के लिए कर सकती हैं.
-आप चाहे तो 'व्यू वन्स' फीचर के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग का ऑप्शन भी चुन सकती हैं. इस फीचर को ऑन करने के बाद यदि कोई आपके द्वारा भेजी गई फोटो को भविष्य के लिए सेव करना चाहता है तो वो काम नहीं कर पाएगा. 
-कई बार वॉट्सऐप में लोग बिना पूछे एक दूसरे को वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड कर देते हैं. ऐसे में आप अपनी प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए ये चुन सकती हैं कि आपको ग्रुप में कौन-कौन ऐड कर सकता है. सेटिंग के अंदर आपको तीन तरह के ऑप्शन मिलते हैं जिसमें पहला एवरीवन, दूसरा माय कांटेक्ट और तीसरा नोबडी है. इससे आप अनचाहे ग्रुप से दूर रह सकती हैं.
-ये भी आप तय कर सकती हैं कि वॉट्सऐप पर आपकी पर्सनल इनफॉरमेशन जैसे की प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस आदि कौन-कौन देख सकता है.
-अपने वॉट्सऐप अकाउंट पर एडिशनल सिक्योरिटी लेयर जरूर लगाएं और टू स्टेप वेरीफिकेशन फीचर को ऑन रखें. ऐसा करने पर एक तय समय के बाद वॉट्सऐप आपसे 6 डिजिट का PIN पूछेगा और तभी आप वॉट्सऐप को ऑन कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: फोन में इंस्टा, FB, वॉट्सऐप और टेलीग्राम इंस्टाल है तो उल्लू बनने से पहले ये जरूर पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल
WhatsApp यूजर्स की मौज! ChatGPT में जल्द बना सकेंगे अपने मनपसंद स्टिकर्स
WhatsApp यूजर्स की मौज! ChatGPT में जल्द बना सकेंगे अपने मनपसंद स्टिकर्स
समुद्र के अंदर कैसे सुरक्षित रहती है इंटरनेट केबल? जानें टेक्नोलॉजी
समुद्र के अंदर कैसे सुरक्षित रहती है इंटरनेट केबल? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget