एक्सप्लोरर

Instagram: बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के आप डाउनलोड कर सकते हैं इंस्टाग्राम रील्स, जानें क्‍या है तरीका

Instagram Reels Download: आप एक आसान सी ट्रिक के जरिए इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत बिल्कुल नहीं है.

How to download Instagram Reels: रील फॉर्मेट लगातार पॉपुलर हो रहा है और कई कंपनियां अब इस फॉर्मेट को अपने ऐप्स में जोड़ने जा रही हैं. अमेजन ने रील फॉर्मेट यूनाइटेड स्टेट्स में कुछ लोगों को देना शुरू किया है और वे इसके जरिए खरीदारी कर पा रहे हैं. अगर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आप जरूर कुछ देर रील्स देखते होंगे. इंस्टाग्राम पर आज लोग रील्स बनाकर पैसे कमा रहे हैं. कई बार इंस्टाग्राम पर हम कोई ऐसी रील्स देखते हैं तो हमे पसंद आ जाती है और हम उसे डाउनलोड करना चाहते हैं. इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिलता जिससे रील्स को डाउनलोड किया जा सके. कई लोग रील्स को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ट्रिक बताने वाले हैं जिसके जरिए आप बिना थर्ड पार्टी ऐप के भी उसको डाउनलोड कर पाएंगे. 

इस तरह बिना थर्ड पार्टी ऐप के डाउनलोड कर पाएंगे रील 

अपनी मनपसंद रील्स को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप उस रील पर दिख रहे शेयर के बटन पर क्लिक करें और इसे अपनी स्टोरी पर शेयर करें. स्टोरी पर शेयर करते ही ये रील नई विंडो में आ जाएगी, जहां आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे. इसमें से एक ऑप्शन सेव यानि डाउनलोड का होगा.  जिस तरह आप कोई फोटो को पोस्ट करने से पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसे सेव कर पाते हैं ठीक ऐसा ही आप रील्स के साथ भी कर सकते हैं और अपनी मनपसंद रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड होने के बाद ये रील इंस्टाग्राम फोल्डर में आ जाएगी और आप गैलरी से इसे एक्सेस कर सकते हैं.

ट्विटर की तरह अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी पैसे देकर मिल सकता है ब्लू टिक

ट्विटर की देखा-देखी में मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए पेड़ वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान किया था. फिलहाल पेड वेरिफिकेशन सर्विस कुछ ही देशों में शुरू हुई है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने के लिए वेब यूजर को 982 रुपये और आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को 1,240 रुपये का भुगतान हर महीने कंपनी को करना है.

वही, बात ट्विटर की करें तो ट्विटर ब्लू का चार्ज फेसबुक और इंस्टाग्राम के मुकाबले कम है. यहां यूजर्स को ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन वेब के लिए 650 रुपये और एंड्रॉइड और IOS के लिए 900 रुपये में मिलता है.

यह भी पढ़ें: एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर क्या आप भी करते हैं ये गलतियां? हां, तो अब बदल लें आदत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget