एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया टूल! अब क्रिएटर्स को मिलेगा कंटेंट की परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब, जानिए कैसे

Instagram Tool: इंस्टाग्राम ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए एनालिटिक्स फीचर्स पेश किए हैं जो उन्हें यह समझने में मदद करेंगे कि उनका कौन-सा पोस्ट कितना असरदार है और क्यों.

Instagram Tool: इंस्टाग्राम ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए एनालिटिक्स फीचर्स पेश किए हैं जो उन्हें यह समझने में मदद करेंगे कि उनका कौन-सा पोस्ट कितना असरदार है और क्यों. Meta के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने बताया कि ये अपडेट क्रिएटर्स को यूज़र की गतिविधियों को बारीकी से जानने का मौका देंगे जैसे कि किस समय, किस टाइप की इंगेजमेंट उनके पोस्ट पर हो रही है.

अब रील्स पर 'Reel Like Insights' फीचर के जरिए क्रिएटर्स को यह जानने को मिलेगा कि किस सेकंड पर दर्शकों ने वीडियो को लाइक किया. यह डेटा इंटरएक्टिव चार्ट के रूप में दिखेगा जिससे यह समझना आसान हो जाएगा कि वीडियो का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. इसके साथ-साथ लाइक्स, शेयर, सेव्स, कमेंट्स और टोटल इंटरएक्शन की जानकारी भी मिलेगी.

पाई चार्ट के जरिए समझें

इसी तरह कैरोसेल लाइक इनसाइट्स भी जोड़ा गया है जिससे फोटो कैरोसेल पोस्ट में यह देखा जा सकता है कि किस स्लाइड पर लोगों ने पोस्ट को लाइक किया. पाई चार्ट के जरिए फॉलोअर्स और नॉन-फॉलोअर्स के बीच का इंटरएक्शन भी समझा जा सकता है और यह भी पता चलेगा कि किस स्लाइड पर सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला.

पोस्ट-लेवल डेमोग्राफिक डाटा भी होगा उपलब्ध

पहले इंस्टाग्राम पर केवल पूरे अकाउंट का डेमोग्राफिक डाटा मिलता था जैसे उम्र, देश और जेंडर. अब ये डिटेल्स हर एक पोस्ट और रील के लिए भी मिलेंगी. इससे क्रिएटर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनका कौन-सा कंटेंट किस टाइप के ऑडियंस को ज्यादा पसंद आ रहा है.

फॉलोअर्स की ग्रोथ का भी होगा गहराई से विश्लेषण

इंस्टाग्राम ने ‘Followers Insights’ सेक्शन को भी अपग्रेड किया है. अब क्रिएटर्स यह जान सकेंगे कि किस रील या पोस्ट से उन्हें सबसे ज्यादा फॉलोअर्स मिले या खोए. इसमें नए फॉलो, अनफॉलो और ओवरऑल ग्रोथ के ट्रेंड्स दिखाए जाएंगे जिससे यह तय करना आसान होगा कि कौन-सा कंटेंट ऑडियंस को जोड़ने में सबसे असरदार है.

'Viewers' नाम से मिलेगा नया मेट्रिक

इंस्टाग्राम जल्द ही 'Accounts Reached' की जगह नया ‘Viewers’ मेट्रिक लाने वाला है, जो यूज़र इंगेजमेंट को और भी अच्छे से दर्शाएगा. इसमें कंटेंट टाइप के आधार पर इंटरएक्शन को कैटेगराइज़ किया जाएगा, जिससे क्रिएटर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह का कंटेंट सबसे ज्यादा सक्रियता ला रहा है.

ये सभी फीचर्स दुनिया भर में धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं और इंस्टाग्राम की उस कोशिश का हिस्सा हैं जिसके तहत वह क्रिएटर्स को अपने कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा सटीक जानकारी उपलब्ध कराना चाहता है.

यह भी पढ़ें:

अब आपकी आवाज़ चलाएगी कार और घर के सभी डिवाइस! आ गया नया AI मॉडल, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी के मौसम में कौन-सा पंखा खरीदना जेब के लिए सही, जानें किसमें ज्यादा खर्च होती है बिजली?
गर्मी के मौसम में कौन-सा पंखा खरीदना जेब के लिए सही, जानें किसमें ज्यादा खर्च होती है बिजली?
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
iPhone 15 या Samsung Galaxy S24? 2026 में कौन सा फोन है असली पैसा वसूल, खरीदने से पहले समझें पूरा कंपैरिजन
iPhone 15 या Samsung Galaxy S24? 2026 में कौन सा फोन है असली पैसा वसूल, खरीदने से पहले समझें पूरा कंपैरिजन
क्या स्मार्टवॉच का क्रेज हो रहा है खत्म? ये कारण कर देंगे हैरान
क्या स्मार्टवॉच का क्रेज हो रहा है खत्म? ये कारण कर देंगे हैरान

वीडियोज

Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : चीन दौरे के बाद फिर एक्टिव हुआ ट्रंप का धमकी मोड | Strait of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
Noida में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
नोएडा में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
Viral Video: गर्मी बहुत है भाई... पेड़ से उतरकर बंदर भी पी रहे कोल्ड ड्रिंक, वीडियो देख घूम जाएगा माथा 
गर्मी बहुत है भाई... पेड़ से उतरकर बंदर भी पी रहे कोल्ड ड्रिंक, वीडियो देख घूम जाएगा माथा 
SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका; जल्द करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक में 821 पदों पर भर्ती शुरू, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका; जल्द करें आवेदन
Embed widget