एक्सप्लोरर

सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत हैरान कर देगी

अब जमाना सस्ते पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए Infinix ने अपना S5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ‘S5 Pro’ को लॉन्च कर दिया है. यह एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन है. फोन की क्वालिटी, कीमत और इसके फीचर्स इसके प्लस पॉइंट माने जा रहे हैं. आइये जानते हैं इस फ़ोन के बारे में.

डिस्प्ले

Infinix  S5 Pro में 6.53 इंच का FHD+ फुल व्यू डिस्प्ले लगा है (19.5:9 aspect ratio ). फोन का डिस्प्ले बेहतर और ब्राइट है इसके अलावा इसमें DTS-HD सराउंड की सुविधा मिलती है.

कीमत

बात कीमत की करें तो Infinix  S5 Pro  की कीमत 9,999 रुपये रखी है, जोकि इसके 4GB+64GB वेरिएंट की है.इस फोन की पहली सेल 13 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो होगी. कंपनी ने इस फोन को वॉयलेट और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है.

फीचर्स

नए Infinix  S5 Pro में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है जोकि 1080x2220 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. कंपनी ने इसकी परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी 35 एसओसी प्रोसेसर लगाया है. यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जोकि एक दिन आराम से चल जाती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कैमरा

कंपनी ने इस फोन में फोटोग्राफी का भी पूरा ध्यान रखा है. इस फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का लो-लाइट सेंसर मौजूद हैं. जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इससे पहले भारत में S5 लाइट और नोट 5 मिलान को पेश कर चुकी है.

यह भी पढ़े

Realme ने भारत में लॉन्च किए दो नए बजट स्मार्टफोन, जानें खूबियां और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget